{"_id":"65fcf12681f607f56103c2e4","slug":"budaun-double-murder-case-ayush-ahaan-family-raised-questions-on-police-revelations-see-photos-2024-03-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Budaun Case: ऐसी नफरत कैसे कर सकता है रोज तमाम बच्चों के बाल काटने वाला, खुलासे पर सवाल; परिवार बोला-झूठ है ये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun Case: ऐसी नफरत कैसे कर सकता है रोज तमाम बच्चों के बाल काटने वाला, खुलासे पर सवाल; परिवार बोला-झूठ है ये
Fri, 22 Mar 2024 10:18 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 22 Mar 2024 10:18 AM IST
विज्ञापन
Budaun Double Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
दो बच्चों की हत्या का पुलिस ने जो खुलासा किया है और हत्याकांड की जो वजह बताई है, उससे परिजन संतुष्ट नहीं हैं। बच्चों के पिता विनोद कुमार, दादी मुन्नी देवी और मां संगीता का कहना है कि साजिद के मानसिक रूप से बीमार होने और बच्चों से नफरत करने की बात झूठी है।
पीड़ित विनोद ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विनोद का कहना है कि वह फिर से बता रहे हैं कि वारदात वाले दिन साजिद और जावेद उनके घर पहली बार आए थे। चूंकि साजिद और जावेद का उनके घर के पास ही हेयर सैलून था और उनके बच्चे अक्सर वहां बाल कटवाने जाते थे, इसलिए जान-पहचान भर थी। उनके साथ कोई ज्यादा उठना बैठना नहीं था।
एसएसपी आलोक प्रियदर्शी व अन्य पुलिस अफसर
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का यह कहना गलत है कि साजिद और जावेद अक्सर उनके घर आते थे। अगर साजिद मानसिक रूप से बीमार था तो वह रोजाना तमाम लोगों के बाल कैसे काटता था। विनोद का तर्क है कि मोहल्ले के और भी लोग व बच्चे उसकी दुकान पर बाल कटाने जाते थे, लेकिन कभी उसके मानसिक रूप से बीमार होने की बात सामने नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक बच्चों के पिता विनोद ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
अगर ऐसा होता तो वह जरूर कोई न कोई हरकत करता। हमें न्याय चाहिए। सबसे पहले पुलिस यह बताए कि उनके बच्चों की हत्या क्यों की गई, बच्चों ने क्या बिगाड़ा था। उनके ही बच्चों को निशाने पर क्यों लिया गया। ऐसे और भी कई सवाल हैं, जिनके पुलिस को जवाब देने चाहिए।
विज्ञापन
विनोद ठाकुर, आरोपी साजिद
- फोटो : अमर उजाला
पिता बोले- किस ने की साजिश, जावेद से उसका नाम उगलवाए पुलिस
‘जावेद ने ऐसा हत्याकांड क्यों किया। यह राज खुलना जरूरी है। अगर एनकांउट कर दिया जाएगा तो राज ही नहीं खुलेगा।’ यह बात बच्चों के पिता विनोद कुमार ने तब कही, जब उसे पता चला कि जावेद ने बरेली में आत्मसमर्पण कर दिया है।
‘जावेद ने ऐसा हत्याकांड क्यों किया। यह राज खुलना जरूरी है। अगर एनकांउट कर दिया जाएगा तो राज ही नहीं खुलेगा।’ यह बात बच्चों के पिता विनोद कुमार ने तब कही, जब उसे पता चला कि जावेद ने बरेली में आत्मसमर्पण कर दिया है।