{"_id":"65fceaefb8433a40e30061c8","slug":"budaun-double-murder-case-javed-says-sajid-used-to-hate-children-that-why-he-killed-ayush-ahaan-2024-03-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Budaun Case: जावेद का चौंकाने वाला कबूलनामा, इसलिए साजिद ने आयुष और अहान को मारा, वजह जान चौंक जाएंगे आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun Case: जावेद का चौंकाने वाला कबूलनामा, इसलिए साजिद ने आयुष और अहान को मारा, वजह जान चौंक जाएंगे आप
Fri, 22 Mar 2024 09:39 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 22 Mar 2024 09:39 AM IST
विज्ञापन
Budaun Double Murder
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं में दो भाइयों आयुष (13) और अहान (6) की हत्या के आरोपी और मुठभेड़ में मारे गए साजिद के भाई जावेद ने बुधवार रात बरेली में नाटकीय ढंग से समर्पण कर दिया। सेटेलाइट बस स्टैंड चौकी पर आत्मसमर्पण के इरादे से पहुंचे जावेद ने एक ऑटो में साथ बैठी सवारियों को दोहरा हत्याकांड का उल्लेख कर अपना नाम-पता बताया।
Trending Videos
आरोपी जावेद
- फोटो : अमर उजाला
इसके प्रमाण के तौर पर जावेद ने अपना आधार कार्ड भी लोगों को दिखाया। जावेद ने लोगों को बताया कि साजिद ने जब घटना की तो वह अपने सखानू कस्बा स्थित अपने घर पर था। उसे घटना की जानकारी नहीं थी। कई लोगों ने कॉल करके उसे बताया कि तुम्हारे भाई ने दो बच्चों की हत्या कर दी है।
Budaun Double Murder
- फोटो : वीडियो ग्रैब
जावेद बोला कि उसका मोबाइल फोन इसकी गवाही देगा कि वह उस वक्त कहां था। जब भीड़ उसका हेयर सैलून फूंक रही थी तो वह बदायूं पहुंचा। उसने देखा कि लोग काफी गुस्से में थे। भीड़ उस पर भी हमला कर सकती थी, इसलिए जान बचाने के लिए वह दिल्ली भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Budaun Double Murder
- फोटो : वीडियो ग्रैब
दो दिन दिल्ली में यहां-वहां घूमता रहा। उसे पता लगा कि साजिद को पुलिस ने मुठभेड़ में मार दिया है तब वह आत्मसमर्पण करने बरेली आ गया। जावेद का कहना है कि जिनके साथ घटना हुई है वह उन लोगों का परिचित परिवार है। घरेलू संबंध हैं। साजिद ने ऐसा क्यों किया, वह यह नहीं समझ पाया, लेकिन मैं निर्दोष हूं।
विज्ञापन
Budaun Double Murder
- फोटो : वीडियो ग्रैब
जावेद बोला- साजिद बच्चों से करता था नफरत... इसीलिए आयुष-अहान को मार डाला
आत्मसमर्पण के बाद पुलिस गिरफ्त में जावेद ने कहा कि साजिद मानसिक रूप से बीमार था और बच्चों से नफरत करता था। इसलिए उसने आयुष और अहान की हत्या की। खुद के दो बच्चों की मौत के बाद साजिद की मानसिक स्थिति बिगड़ी थी।
आत्मसमर्पण के बाद पुलिस गिरफ्त में जावेद ने कहा कि साजिद मानसिक रूप से बीमार था और बच्चों से नफरत करता था। इसलिए उसने आयुष और अहान की हत्या की। खुद के दो बच्चों की मौत के बाद साजिद की मानसिक स्थिति बिगड़ी थी।