बरेली के फरीदपुर से भाजपा विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल के निधन का दुखद समाचार पाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बरेली पहुंचे। उनके साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी थे। मुख्यमंत्री ने पहले दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि दी और उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। फिर एकांत में घर के एक कमरे में कुछ पल बैठकर दिवंगत विधायक की पत्नी व दोनों बेटियों व बेटे ईशान से दुख साझा किया और उन्हें हिम्मत रखने की सलाह दी।
UP: पंचतत्व में विलीन हुए भाजपा विधायक, बरेली में सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, मंत्री-विधायकों ने दिया कंधा
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 03 Jan 2026 06:34 PM IST
सार
बरेली के फरीदपुर में दिवंगत भाजपा विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल का अंतिम संस्कार किया गया। सीएम योगी ने शनिवार सुबह बरेली पहुंचकर विधायक को श्रद्धांजलि दी। उनके परिजनों को ढाढ़स बंधाया। दोपहर करीब एक बजे दिवंगत विधायक की अंतिम यात्रा निकली। मंत्री और विधायकों ने अर्थी का कंधा दिया। अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन