फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bareilly Weather: गर्मी ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, 36 साल बाद 45.3 डिग्री पहुंचा तापमान, लू का प्रकोप जारी

Sat, 01 Jun 2024 08:28 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Jun 2024 08:28 AM IST
सार

बरेली में रिकॉर्डतोड़ गर्मी हो रही है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। दिन में तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़े शरीर को झुलसा रहे हैं। वहीं भीषण गर्मी में अस्पताल में मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। 

विज्ञापन
Bareilly Weather Forecast Today Temperature Breaks Record of 36 years in Bareilly
तेज धूप और गर्म हवा से बचने के लिए सिर पर दुपट्टे बांधकर जाती युवतियां - फोटो : अमर उजाला

मई की गर्मी में एक बार फिर 36 साल का रिकॉर्ड झुलस गया। अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। इससे पहले वर्ष 1988 में 30 मई को अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग ने शनिवार को भी लू का अलर्ट जारी किया है।



शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप रही। दोपहर में गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया। दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक ज्यादातर सड़कों पर वाहनों की आवाजाही सीमित रही। बाजारों में भी सन्नाटा रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक गर्म पछुआ हवा और आसमान साफ होने की वजह से पारा तप रहा है। 

Bareilly Weather Forecast Today Temperature Breaks Record of 36 years in Bareilly
तेज धूप और गर्म हवा से बचने के लिए जतन - फोटो : अमर उजाला
रविवार से तापमान में हल्की गिरावट के आसार जताए गए हैं। उन्होंने बताया कि एक जून से बंगाल की खाड़ी से पुरवाई का प्रवेश शुरू होगा। इससे पारा के स्थिर रहने या फिर एक डिग्री तक गिरावट का अनुमान है। वहीं, अगर अनुकूल माहौल बना तो पांच जून से पूर्व तेज हवा के साथ हल्की राहत भी मिल सकती है।
Bareilly Weather Forecast Today Temperature Breaks Record of 36 years in Bareilly
भीषण गर्मी कर रही बेहाल - फोटो : अमर उजाला

रात के तापमान में गिरावट 
दिन का पारा भले तप रहा हो लेकिन शुक्रवार को रात के तापमान में चार डिग्री गिरावट हुई। फिर भी न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक पहाड़ों की हवा के शहर में प्रवेश करने से रात के तापमान में गिरावट हुई है। आने वाले दिनों और कमी होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bareilly Weather Forecast Today Temperature Breaks Record of 36 years in Bareilly
ओपीडी में मरीजों की कतार - फोटो : अमर उजाला
ओपीडी में मरीजों की कतार
पारा 45 डिग्री के पार पहुंचने से सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की कतार बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में रोज पहुंच रहे मरीजों में से 30-40 में लू के संदिग्ध लक्षण मिल रहे हैं।
 
विज्ञापन
Bareilly Weather Forecast Today Temperature Breaks Record of 36 years in Bareilly
तेज धूप कर रही बेहाल - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अजय मोहन के मुताबिक प्रचंड गर्मी में सेहत के प्रति जरा सी अनदेखी से लोगों की हालत बिगड़ रही है। ओपीडी में हाथ पैर सुन्न होने, अचानक धुंधला दिखने, सिर चकराने, डिहाइड्रेशन की समस्याओं के मरीज बढ़ गए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed