फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bareilly Weather: मई की गर्मी में झुलसा 26 साल का रिकॉर्ड, पारा 45 डिग्री के पार; जानिए कब मिलेगी राहत

Fri, 31 May 2024 04:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 31 May 2024 04:06 PM IST
विज्ञापन
Bareilly Weather Forecast Today Temperature crossed 45 degree Celsius in Bareilly
धूप से बचाव के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर जाती युवतियां। - फोटो : संवाद

बरेली में बेतहाशा गर्मी और तेज धूप की वजह से बृहस्पतिवार को पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा। 26 वर्षों में पहली बार मई में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 31.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ बुधवार की रात इस सीजन की सबसे गर्म रात रही। शुक्रवार को तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 44 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।  

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक इससे पहले 31 मई वर्ष 1998 को लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा था। तब पारा सामान्य स्तर से पांच डिग्री ज्यादा 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। उन्होंने बेतहाशा गर्मी से जनजीवन भी प्रभावित होने का अंदेशा जताया है।

Trending Videos
Bareilly Weather Forecast Today Temperature crossed 45 degree Celsius in Bareilly
युवक ने धूप से बचने के लिए सिर पर डाला गमछा - फोटो : अमर उजाला
सुबह नौ बजे से ही झुलसाने लगी थी धूप 
बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से ही गर्मी का अहसास होने लगा था। सुबह आठ बजे तपिश बढ़ी और नौ बजने के साथ धूप में खड़ा रहने पर झुलसने का अहसास होने लगा था। दोपहर तक सड़कों पर यातायात भी सामान्य दिनों के सापेक्ष 70 फीसदी कम हो गया। शिकंजी, जूस पीकर, आइसक्रीम खाकर लोग गर्मी से निजात पाने का प्रयास करते नजर आए। यही हाल शुक्रवार को रहा। 
Bareilly Weather Forecast Today Temperature crossed 45 degree Celsius in Bareilly
भीषण गर्मी कर रही बेहाल - फोटो : अमर उजाला

रात में भी नहीं मिल सका सुकून
दिन में लू के थपेड़े सहने के बाद रात में लोगों को सुकून की नींद भी मयस्सर नहीं हो रही। बुधवार की रात इस सीजन की सबसे गर्म रात रही। पारा 3.7 डिग्री सेल्सियस बढ़त के बाद सामान्य से छह डिग्री ज्यादा 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञ ने शुक्रवार की रात भी पारा तपने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bareilly Weather Forecast Today Temperature crossed 45 degree Celsius in Bareilly
गर्मी और गर्म हवा ने किया बेहाल - फोटो : अमर उजाला

तीन दिन तक मौसम दिखाएगा तेवर
मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार अगले तीन दिन गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात भी हो सकता है। दो जून को 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने, अनुकूल माहौल बनने पर बादल घिरने का अनुमान है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राहुल बाजपेई के मुताबिक भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन की चपेट में आने की आशंका है। इससे बचाव के लिए भोजन से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करें।  

विज्ञापन
Bareilly Weather Forecast Today Temperature crossed 45 degree Celsius in Bareilly
धूप से बचने के लिए गमछा से सिर ढककर स्कूटी चलाता युवक - फोटो : अमर उजाला

तीन दिन तक मौसम दिखाएगा तेवर
मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार अगले तीन दिन गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात भी हो सकता है। दो जून को 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने, अनुकूल माहौल बनने पर बादल घिरने का अनुमान है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राहुल बाजपेई के मुताबिक भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन की चपेट में आने की आशंका है। इससे बचाव के लिए भोजन से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed