{"_id":"5f9ba61a95a97b0732299dc0","slug":"bareilly-teacher-murder-case-vineeta-shared-the-video-on-facebook-after-her-husband-murder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिक्षक हत्याकांडः विनीता ने पति की हत्या के बाद फेसबुक पर शेयर किया था वीडियो, टाइटल था-कामयाबी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक हत्याकांडः विनीता ने पति की हत्या के बाद फेसबुक पर शेयर किया था वीडियो, टाइटल था-कामयाबी...
Fri, 30 Oct 2020 11:05 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 30 Oct 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
Bareilly Teacher murder case
- फोटो : अमर उजाला
बरेली में शिक्षक पति अवधेश कुमार की घर में अपनी आंखों के सामने हत्या कराने और फिर खुद उनकी लाश अपनी गाड़ी में ले जाकर फिरोजाबाद में दफन करने के बाद भी विनीता उर्फ बिंदु किस कदर बेफिक्र थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हत्या के अगले ही दिन उसने अपने फेसबुक एकाउंट पर ‘कामयाबी को अपनी मजबूरी बना लो’ टाइटल का एक वीडियो शेयर किया था।
Trending Videos
आरोपी विनिता
- फोटो : अमर उजाला
यह वीडियो उस नेटवर्किंग कंपनी के प्रमोशन के लिए था जिसमें वह खुद काम करती थी। अब इसी वीडियो के नीचे कमेंट बॉक्स में लोग उसकी लानत-मलामत कर रहे हैं, हालांकि अब वह फेसबुक पर सक्रिय नहीं है। अवधेश कुमार की हत्या 12 अक्तूबर को उनके कर्मचारी नगर स्थित घर में ही की गई थी।
आरोपी विनिता
- फोटो : अमर उजाला
इसी रात विनीता उनकी लाश अपनी गाड़ी की पिछली सीट पर डालकर फिरोजाबाद ले गई थी जहां नारखी इलाके में उनके पैतृक गांव के पास ही एक खेत में उसे दफन करा दिया गया था। दिल हिला देने वाले इस घटनाक्रम से गुजरने के बाद भी विनीता पूरी तरह बेफिक्र थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
bareilly speaker murder
- फोटो : अमर उजाला
शायद उसे यह भी यकीन था कि अवधेश की हत्या का भेद नहीं खुलने वाला। इसीलिए उसने अगले दिन 13 अक्तूबर को रात सवा नौ बजे अपनी कंपनी के प्रमोशन के लिए एक वीडियो फेसबुक पर शेयर किया। हालांकि इसके बाद वह ऑफलाइन हो गई। अब अवधेश के रिश्तेदार विनीता की इसी पोस्ट पर कमेंट कर उसे भला-बुरा कह रहे हैं।
विज्ञापन
बरेली- प्रवक्ता हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
एक रिश्तेदार ने उसे बच न पाने की चेतावनी देते हुए पुलिस के सामने सरेंडर करने को कहा तो दूसरे ने उसके लिए सम्मानजनक संबोधन पर आपत्ति जताई है।