फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरेली शिक्षक हत्याकांड: विनीता को पसंद नहीं था मां-बेटे का गहरा जुड़ाव, इसलिए बनाया था खतरनाक प्लान

Fri, 30 Oct 2020 10:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 30 Oct 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
big revealing There was also a plan to murder the teacher mother
Bareilly Teacher murder case - फोटो : अमर उजाला
बरेली के शिक्षक अवधेश की हत्यारोपी पत्नी विनीता और ससुराल वालों का सुराग अभी नहीं लग सका है। इस हत्याकांड को लेकर रोजना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। शिक्षक अवधेश का अपनी मां अन्नपूर्णा देवी से गहरा जुड़ाव होना और हर बात बताना विनीता को खलता था।
big revealing There was also a plan to murder the teacher mother
रोती बिलखतीं मृतक अवधेश की मां - फोटो : अमर उजाला
उसने सास को ठिकाने लगाने की भी योजना बना ली थी। इज्जतनगर थाने आईं मां अन्नपूर्णा देवी ने इस बात का खुलासा किया। बुजुर्ग मां ने इज्जतनगर इंस्पेक्टर को बताया कि कॉलेज से लौटने के बाद अवधेश उनसे काफी देर बात करता था।
big revealing There was also a plan to murder the teacher mother
आरोपी पत्नी-अवधेश-पत्नी की बहन - फोटो : अमर उजाला
रोज उनके हालचाल लेता और कॉलेज व कॉलोनी की गतिविधियां बताता था। यह विनीता को पसंद नहीं था। उसको लगता था कि सास को रास्ते से हटाने के बाद अवधेश का घर से लगाव खत्म हो जाएगा। इसलिए कुछ दिन पहले उसने उन्हें ठिकाने लगाने की योजना बनाई। अवधेश के जरिये उन्हें कुछ ऐसी बातें पता लगीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
big revealing There was also a plan to murder the teacher mother
बरेली- प्रवक्ता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
हालांकि मौका न लगने पर विनीता ने अवधेश की हत्या करा दी। अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि अवधेश पहली बार उनसे अलग होकर नौकरी करने लगा था। 
छोटा और लाड़ला बेटा था, जाने के बाद कई दिन तक मन नहीं लगा। अवधेश ने 11 अक्तूबर को उनसे बात कर ससुरालियों से अपनी हत्या की आशंका जताई थी।
 
विज्ञापन
big revealing There was also a plan to murder the teacher mother
Bareilly Teacher murder case - फोटो : अमर उजाला
आरोपी चीकू का बी वारंट फिरोजाबाद में दाखिल कराया जा चुका है। चार नवंबर के बाद फिरोजाबाद पुलिस ही उसे लाकर बरेली पुलिस को सौंप सकती है। विनीता व अन्य आरोपियों की तलाश में बरेली पुलिस फिरोजाबाद में दबिश दे रही है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed