फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुल हादसा: गूगल मैप पर अब नहीं दिखेगा 'मौत का रास्ता', बदायूं की डीएम ने शासन को भेजी रिपोर्ट

Wed, 27 Nov 2024 10:22 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 27 Nov 2024 10:22 AM IST
सार

Bareilly Incomplete Bridge Car Accident News: उत्तर प्रदेश में बरेली और बदायूं जिले की सीमा पर रामगंगा नदी पर बने अधूरे पुल का खतरनाक रास्ता अब गूगल मैप पर नहीं दिखेगा। हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद गूगल मैप से इस रास्ते को हटा दिया गया है।

विज्ञापन
Bareilly Incomplete Bridge of Death will no longer be visible on Google Map
बरेली पुल हादसा - फोटो : अमर उजाला

बरेली जिले की सीमा से सटे बदायूं के दातागंज क्षेत्र में रामगंगा नदी पर बने अधूरे पुल पर हुए हादसे के बाद डीएम निधि श्रीवास्तव ने जांच कराकर अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। रिपोर्ट में पुल पर आवागमन रोकने संबंधी उपाय न किए जाने का हवाला दिया गया है। वहीं, पुल से कार गिरने के मामले में प्रशासन गूगल को भी दोषी मान रहा है। इसके बाद अब गूगल मैप से इस रास्ते को हटा दिया गया है। चर्चा है कि इस मामले में एक्सईएन भी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं। इस मामले में दातागंज के नायब तहसीलदार छविराम ने सहायक अभियंता मोहम्मद आरिफ व अभिषेक कुमार, अवर अभियंता अजय गंगवार और महाराज सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

Bareilly Incomplete Bridge of Death will no longer be visible on Google Map
सवा साल से अधूरा है पुल - फोटो : अमर उजाला
दातागंज से बरेली के फरीदपुर जाने वाले मार्ग पर मुड़ा गांव के पास में पुल बना हुआ है। सितंबर 2023 में बाढ़ आने पर फरीदपुर की ओर पुल का एप्रोच रोड वह गया था, तभी से इस पुल पर आवागमन बंद चल रहा था। लोक निर्माण विभाग की ओर से वहां पर दीवार लगा दी गई थी। लेकिन, कुछ लोगों ने उस दीवार को तोड़ दिया था।
Bareilly Incomplete Bridge of Death will no longer be visible on Google Map
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर गूगल मैप पर इस रास्ते को सही दिखाया जा रहा था। इसकी वजह से रविवार तड़के कार सवार तीन लोग हादसे का शिकार हो गए। वह गूगल मैप के सहारे आगे चलते चले गए और पुल खत्म होते ही उनकी कार 20 फुट नीचे जा गिरी, जिससे तीनों लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bareilly Incomplete Bridge of Death will no longer be visible on Google Map
पुल पर टूटी हुई थी दीवार - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद बदायूं की डीएम निधि श्रीवास्तव ने इस मामले में जांच कराके अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी। इससे पहले घटना वाले दिन एसडीएम दातागंज ने डीएम को रिपोर्ट भेजकर पुल पर बरती गई लापरवाही के बारे में बताया था। शासन को भेजी गई रिपोर्ट में बताया कि पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे। छोटी सी एक दीवार बनाई गई थी वह भी टूटी पड़ी थी। इसके अलावा कोई संकेतक नहीं था।
विज्ञापन
Bareilly Incomplete Bridge of Death will no longer be visible on Google Map
अधूरे पुल से पहले अप्रोच रोड पर रखे गए पत्थर - फोटो : संवाद

पांच अभियंताओं पर होगी कार्रवाई 
अधूरे पुल से कार समेत गिरकर तीन युवकों की मौत के मामले में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) बदायूं के पांच अभियंताओं को जिम्मेदार माना गया है। संपर्क मार्ग के बह जाने के बाद अधूरे पड़े पुल पर इन्होंने आवागमन रोकने के उचित प्रबंध नहीं किए थे।  मुख्य अभियंता अजय कुमार ने अधिशासी अभियंता नरेश कुमार, सहायक अभियंता मोहम्मद आरिफ, अभिषेक कुमार, अवर अभियंता अजय गंगवार और महाराज सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा है। इनका निलंबन तय माना जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed