फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'वो चल नहीं पा रही थी... बहुत घबराई थी', दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने FIR में और क्या-क्या लिखवाया; पढ़ें

Sat, 29 Mar 2025 09:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 29 Mar 2025 09:58 AM IST
सार

बरेली में रेलवे स्टेशन के पास हुई दुष्कर्म के घटना से हर कोई हैरान है। जीआरपी के खुद चौधरी बनने से केस बिगड़ गया। दरिंदे की पहचान फंस गई है। 

विज्ञापन
UP News Rape victim father filed a case identity of culprit got stuck due to GRP negligence in bareilly
बरेली में रेलवे स्टेशन पर नाबालिग से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
एटा की किशोरी से बरेली सिटी स्टेशन के पास दुष्कर्म की घटना में जीआरपी ने पुलिस को जानकारी न देकर वह गोल्डन ऑवर (स्वर्णिम समय) खो दिया जब आरोपी दरिंदे को आसानी से पकड़ा जा सकता था। हालांकि अब पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया है। आठ टीमों में बरेली पुलिस की दोनों एसओजी शामिल हैं, वह लाल शर्ट वाले संदिग्धों की धरपकड़ में जुट गई हैं।


बृहस्पतिवार रात किशोरी के साथ घटना की जानकारी जीआरपी सिटी स्टेशन प्रभारी आशुतोष शुक्ला को बृहस्पतिवार रात नौ बजे तक हो गई थी। इसके बाद उन्होंने जंक्शन थाना प्रभारी परवेज व अपने उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी थी। 
UP News Rape victim father filed a case identity of culprit got stuck due to GRP negligence in bareilly
बरेली में रेलवे स्टेशन पर नाबालिग से दुष्कर्म, जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसपी जीआरपी भी मुरादाबाद से आ गए लेकिन स्थानीय पुलिस या अधिकारियों को सूचना नहीं दी गई। रात करीब साढ़े 12 बजे जब जिला अस्पताल से मेमो कोतवाली पहुंचा तो पुलिस को घटना की जानकारी हुई। करीब चार घंटे के इस अंतराल में ऐसी दुकानें भी बंद हो चुकी थीं, जहां कैमरे लगे थे। वहीं अपने सीमित संसाधनों से केवल स्टेशन पर गतिविधियां देखने वाली जीआरपी के पास आसपास के शातिरों का कोई रिकार्ड भी नहीं था और न ही इधर-उधर भागने के रास्ते पता थे। इस वजह से रात भर की कवायद में कोई सफलता नहीं मिल सकी।
UP News Rape victim father filed a case identity of culprit got stuck due to GRP negligence in bareilly
बरेली में रेलवे स्टेशन पर नाबालिग से दुष्कर्म, जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल पर दिन भर रहीं टीमें, धरपकड़ भी तेज
बृहस्पतिवार रात में मौके पर पहुंचे एसएसपी ने एसपी जीआरपी से बात की। फिर आठ टीमों का गठन किया गया। इनमें चार टीम जीआरपी, दो स्थानीय पुलिस और दो एसओजी की टीम शामिल हैं। शुक्रवार सुबह से ही एसओजी व पुलिस की टीमें सिटी स्टेशन से लेकर मढ़ीनाथ व आगे तक घूमकर मॉनीटरिंग करती रहीं। इस दौरान घटनास्थल का नक्शा बनाने से लेकर आसपास संचालित बीटीएस से यहां रात में सक्रिय मोबाइल नंबरों की जानकारी करने तक के काम किए गए। कोतवाली व सुभाषनगर पुलिस ने स्थानीय मुखबिर भी आरोपी की पहचान के लिए लगाए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP News Rape victim father filed a case identity of culprit got stuck due to GRP negligence in bareilly
बरेली में रेलवे स्टेशन पर नाबालिग से दुष्कर्म, जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
किशोरी का कराया ऑपरेशन, फोटो से कराएंगे पहचान
रात में ही किशोरी को भोजीपुरा स्थित निजी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां शुक्रवार को उसका ऑपरेशन किया गया तो ब्लीडिंग बंद हुई। डॉक्टरों के मुताबिक अभी एनेस्थीसिया का असर होने से किशोरी अचेत अवस्था में है। शनिवार सुबह तक वह काफी हद तक सही हो जाएगी। पुलिस ने भी डॉक्टरों से इस बारे में बात की है। पुलिस की संयुक्त टीम आसपास के ऐसे संदिग्धों की जानकारी जुटा रही है जिनकी उम्र 50 साल के करीब है। बाल कुछ सफेद भी हैं और वह कल लाल शर्ट पहने था। पुलिस का मानना है कि आरोपी ट्रेन का मुसाफिर नहीं हुआ तो जरूर इसी इलाके का नशेड़ी या खुराफाती रहा होगा। ऐसे में किशोरी को इन संदिग्धों के फोटो व विजुअल दिखाकर आरोपी की पहचान कराई जा सकेगी।
विज्ञापन
UP News Rape victim father filed a case identity of culprit got stuck due to GRP negligence in bareilly
बरेली में रेलवे स्टेशन पर नाबालिग से दुष्कर्म, जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित पिता ने दर्ज कराया केस
एटा निवासी किशोरी के पिता ने जीआरपी सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह 16 वर्षीय बेटी व छह साल के बेटे और कासगंज के कुछ रिश्तेदारों के साथ पूर्णागिरि देवी का दर्शन करके टनकपुर से रात करीब सात बजे बरेली सिटी स्टेशन पर आ गए थे। यहां से उन्हें बांद्रा टर्मिनल साप्ताहिक ट्रेन से कासगंज जाना था। करीब साढ़े आठ बजे ट्रेन आई तो वह लोग प्लेटफार्म नंबर तीन से उसमें चढ़ गए। अंदर जाकर पता लगा कि वह स्लीपर व रिजर्व वाले कोच में आ गए हैं। तब वह और उनके रिश्तेदार चलती ट्रेन से उतर गए। लेकिन उनकी बेटी ट्रेन में ही रह गई। वह एक से दूसरे कोच में भटकती रही। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed