फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरेली में ब्लास्ट: नासिर के खुद के घर में हुआ धमाका तो ससुराल में बनाने लगा तबाही का सामान; बड़ा खुलासा

Thu, 03 Oct 2024 02:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 03 Oct 2024 02:02 PM IST
विज्ञापन
Bareilly Firecracker Factory Blast Report was filed against Nasir after incident in Sirauli ten days ago
घटनास्थल पर पड़ा मकानों का मलबा - फोटो : अमर उजाला
बरेली में अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाके मामले में नया खुलासा हुआ है। नाजिम और नासिर लंबे समय से सिरौली में आबादी के बीच पटाखे बनाने और भंडारण का काम कर रहे हैं। दस दिन पहले नासिर की छत पर पटाखे सुखाते वक्त धमाका हुआ था। पुलिस ने मामूली रिपोर्ट लिखकर खानापूरी की और अग्निशमन विभाग ने भी कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की। इसके बाद धंधेबाजों ने काला कारोबार ससुराल में शिफ्ट कर दिया था। 


सिरौली के मोहल्ला कौवा टोला में आतिशबाज नासिर व नाजिम का घर है। बताते हैं कि नासिर के पास आतिशबाजी का लाइसेंस है, पर भंडारण का लाइसेंस नहीं है। 22 सितंबर को नासिर की छत पर आतिशबाजी सुखाते वक्त इसमें आग लग गई थी। धमाके से पूरा इलाका दहल गया था। मौके पर जब तक पुलिस पहुंचती, तब तक पटाखे और उनका मलबा हटवा दिया गया था।
Bareilly Firecracker Factory Blast Report was filed against Nasir after incident in Sirauli ten days ago
कल्याणपुर गांव में घटनास्थल पर बचाव कार्य करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नासिर के सिरौली कस्बा स्थित घर की तीसरी मंजिल पर धमाके हुए थे। तब कस्बा चौकी प्रभारी की ओर से नासिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। फायर ब्रिगेड भी मौके पर गई थी पर आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। मामला रफादफा करने की तैयारी थी। 

इस दौरान नासिर व नाजिम ने सेटिंग के दम पर धंधा बंद करने के बजाय शिफ्ट कर दिया। वह परिवार समेत ससुराल कल्याणपुर पहुंच गए और वहीं पटाखा बनाने व उसका भंडारण करने लगे। अगर समय रहते जिम्मेदारों ने कार्रवाई की होती तो यह हादसा टल जाता, लेकिन पुलिस से सेटिंग के जरिये आबादी के बीच भी काला धंधा चलता रहा और बड़ा हादसा हो गया।
 
Bareilly Firecracker Factory Blast Report was filed against Nasir after incident in Sirauli ten days ago
धमाके के साथ जमींदोज हुए थे पांच मकान - फोटो : अमर उजाला
मां और दो मासूम बेटों समेत पांच की मौत
बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में आबादी के बीच चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी में बुधवार शाम को जोरदार धमाका हो गया। इससे पांच घर जमींदोज हो गए। मलबे में दबने और झुलसने से महिला व उसके दो मासूम बेटों समेत पांच की मौत हो गई। इनमें से एक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

इसके अलावा हादसे में पांच लोग घायल भी हुए हैं। एक व्यक्ति अभी भी लापता है। आशंका जताई जा रही है कि वह भी मलबे में दबा हो सकता है। ऐसे में स्थानीय बचाव दलों के साथ राज्य आपदा बचाव दल (एसडीआरएफ) भी देर रात तक बचाव कार्य में जुटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bareilly Firecracker Factory Blast Report was filed against Nasir after incident in Sirauli ten days ago
बचाव टीम के सदस्य से जानकारी करते आईजी डॉ. राकेश सिंह - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अनुराग आर्य के मुताबिक सिरौली के मोहल्ला कौवा टोला निवासी दो भाई नाजिम और नासिर शाह कल्याणपुर के रहमान शाह के घर में बगैर लाइसेंस के पटाखा फैक्टरी चलवा रहे थे। पटाखे बनाने के साथ ही यहां पर भंडारण भी किया जाता था। नासिर का भाई नाजिम रहमान का दामाद है।

शाम करीब चार बजे अचानक पटाखों में तेज धमाका हो गया। इससे रहमान के घर समेत पड़ोसी मोहम्मद अहमद उर्फ पप्पू शाह, इसरार, रुखसार व बाबू शाह के घर भी जमींदोज हो गए। मलबे में दबने से रहमान के बेटे वाहिद की पत्नी तबस्सुम (44) व पड़ोसी रुखसार की पत्नी रुखसाना (28) की मौत हो गई। मलबे से एक अन्य अज्ञात महिला का शव मिला है। ये शव मामूली रूप से झुलसे भी थे।
विज्ञापन
Bareilly Firecracker Factory Blast Report was filed against Nasir after incident in Sirauli ten days ago
धमाके से मलबे में तब्दील हुए घर - फोटो : अमर उजाला
इस बीच तबस्सुम के दो बेटे हसन (4) व शहजान (5) कहीं नजर नहीं आए तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर जेसीबी के साथ ही बचाव दल तेजी से मलबा हटाने में जुट गए। देर रात हसन और शहजान के शव बरामद हुए। इधर, रहमान के दामाद नाजिम का अभी भी पता नहीं चल सका है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

घरों और धर्मस्थलों की दीवारों में आई दरार
धमाका इतना जोरदार था कि पांच मकान जमींदोज हो गए। इसके साथ ही आसपास के घरों और धर्मस्थलों की दीवारों में दरार आ गई। खिड़कियों में लगे शीशे टूटकर बिखर गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed