फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदायूं में बवाल: आठ दिन पहले बनी थी योजना, प्रदर्शन से सड़क जाम करने तक महिलाओं से पीछे रहे पुरुष; तस्वीरें

Wed, 26 Aug 2026 01:29 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 26 Aug 2026 01:29 PM IST
सार

बदायूं में प्रतिमा स्थापित करने की योजना आठ दिन पहले बनी थी। पुलिस की अब तक की जांच पड़ताल में ये सामने आया है कि प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विरोध व कार्रवाई झेलने के लिहाज से महिलाओं को आगे किया गया। 

विज्ञापन
Badaun Violence plan to install statue was formulated eight days ago
Badaun Violence - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बदायूं में हुए बवाल को लेकर नई जानकारी सामने आई है। करीब आठ दिन पहले बनी प्रतिमा को स्थापित करने के लिए ग्रामीणों के बीच घुसे शरारती तत्वों ने पहले से सुनियोजित तैयारी कर ली थी। इसकी जानकारी खुफिया तंत्र को भी नहीं लगी।


पुलिस की अब तक की जांच पड़ताल में ये सामने आया है कि प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विरोध व कार्रवाई झेलने के लिहाज से महिलाओं को आगे किया गया। मंगलवार को वायरल हुए कई वीडियो से यह बात साबित हो रही है। सड़क पर जाम लगाने व प्रदर्शन करने में महिलाएं ही आगे दिखीं। इस दौरान खुफिया अमले को रणनीति की भनक भी नहीं लग सकी जिसकी वजह से घटना बड़ी हो गई।
Badaun Violence plan to install statue was formulated eight days ago
क्षतिग्रस्त पुलिस की गाड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों के अनुसार प्रतिमा लगाने के लिए आठ दिन पहले चंदा एकत्र किया गया था। रकम इकट्ठी होने के बाद घटना से दो दिन पहले गांव में प्रतिमा गुपचुप तरीके से लाई गई थी। चर्चा है कि प्रतिमा रामपुर के शाहबाद से लाई गई थी। इसके बाद सोमवार रात करीब डेढ़ बजे प्रतिमा सरकारी भूमि पर ले जाकर रखी गई।

 
Badaun Violence plan to install statue was formulated eight days ago
क्षतिग्रस्त पुलिस की गाड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक वीडियो में महिलाएं सड़क घेरकर खड़े होकर एसडीएम प्रियंका गोयल से बात करती दिखीं। इस दौरान उनके तेवर तीखे थे। दोपहर में बारिश होने पर भी महिलाएं अपने इरादे से नहीं हटीं। यहां तक भूख-प्यास भी उनके इरादों के आड़े आते नहीं दिखी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Badaun Violence plan to install statue was formulated eight days ago
एसडीएम से बात करतीं महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुबह से शाम तक महिलाएं पुरुषों के बराबर मोर्चा संभाले खड़ी रहीं। यही कारण रहा कि 12 घंटे तक पुलिस प्रशासन के अफसरों को जूझना पड़ा। रात में प्रतिमा बिसौली कोतवाली में सुरक्षित रखवा दी गई।
 
विज्ञापन
Badaun Violence plan to install statue was formulated eight days ago
पथराव में घायल पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने प्रतिमा खंडित किए जाने की सूचना को बताया निराधार
घटनाक्रम के बीच प्रतिमा खंडित किए जाने की खबर भी सामने आई। हालांकि, पुलिस ने इसे पूरी तरह गलत और निराधार बताया है। एसएसपी अंकिता शर्मा का कहना है कि डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ा या खंडित नहीं किया गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात है और अधिकारियों की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है। फिलहाल गांव में शांति और कानून-व्यवस्था सामान्य है। प्रशासन की ओर से लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed