फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदायूं डबल मर्डर: 'बेटा जल्दी आ जाओ, आ जाओ... दोनों लल्ला मार दए गए'; वारदात की वजह पर बेबस बाप ने कही ये बात

Wed, 20 Mar 2024 12:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 20 Mar 2024 12:12 PM IST
विज्ञापन
Budaun Double Murder mother called her son Vinod Thakur and informed him about the murder of his grandchildren
Badaun Double Murder - फोटो : अमर उजाला
बदायूं की बाबा कॉलोनी में मंगलवार रात करीब आठ बजे ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बेटों आयुष (13) और अहान (6) की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या की वजह को लेकर स्थिति साफ नहीं हुई। परिजन भी कुछ कहने को राजी नहीं हैं। 

वारदात के बाद लखीमपुर से बदायूं पहुंचे बच्चों के पिता विनोद ने देर रात बताया कि उनके सबसे पहला फोन उनकी मां मुन्नी देवी का पहुंचा था। विनोद से मां बोली- बेटा जल्दी आ जाओ, जल्दी आ जाओ, दोनों लल्ला मार दए गए। 
 
Budaun Double Murder mother called her son Vinod Thakur and informed him about the murder of his grandchildren
जब हत्या की वजह पूछी गई तो विनोद ने बताया कि साजिद पत्नी की डिलीवरी के लिए पांच हजार रुपये मांगने आया था। रुपये दिए या नहीं यह तो स्पष्ट नहीं है। जब पूछा गया कि क्या साजिद आपके परिवार के मामलों में हस्तक्षेप करता था। पति ने कहा- यह तो मैडम ही बताएंगी।
Budaun Double Murder mother called her son Vinod Thakur and informed him about the murder of his grandchildren
बदायूं की बाबा कॉलोनी में जिस जगह वारदात हुई वह मंडी समिति पुलिस चौकी से सिर्फ 500 मीटर दूर है। आरोपियों के दूसरे समुदाय के होने से गुस्सा भड़क उठा। जाम लगाकर हंगामा करते हुए दूसरे समुदाय के तीन खोखों में आग लगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Budaun Double Murder mother called her son Vinod Thakur and informed him about the murder of his grandchildren
इसके बाद पुलिस ने आरोपी साजिद को मौके से करीब दो किमी. दूर पुरानी चांदमारी के पास घेराबंदी कर मुठभेड़ में ढेर कर दिया। उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस हत्या की वजह पता कर रही है।
विज्ञापन
Budaun Double Murder mother called her son Vinod Thakur and informed him about the murder of his grandchildren
जानकारी के अनुसार, बाबा कॉलोनी में मजिया रोड के रहने वाले ठेकेदार ‘हर घर जल योजना’ के तहत ओवरहेड टैंक का निर्माण कराते हैं। उनके मकान के सामने ही कस्बा सखानू के रहने वाले साजिद की बाल काटने की दुकान है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed