{"_id":"65fa66dfac76bd8ce1012122","slug":"badaun-double-murder-my-wife-is-ill-give-me-5000-rupees-before-murder-killer-asks-help-from-children-mother-2024-03-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Budaun Case: भाभी मेरी पत्नी बीमार है...5000 रुपये दे दो, कत्ल से पहले कातिल ने मांगी थी मदद, पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun Case: भाभी मेरी पत्नी बीमार है...5000 रुपये दे दो, कत्ल से पहले कातिल ने मांगी थी मदद, पूरी कहानी
Wed, 20 Mar 2024 11:13 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:13 AM IST
विज्ञापन
Badaun double murder
- फोटो : अमर उजाला
Budaun Murder News: यूपी के बदायूं की बाबा कॉलोनी में मंगलवार रात करीब आठ बजे ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बेटों आयुष (13) और अहान (6) की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया।
Badaun double murder
- फोटो : अमर उजाला
जावेद घर के बाहर बैठा रहा और साजिद घर के अंदर पहुंचा। ठेकेदार की पत्नी ने बताया कि साजिद ने घर में आकर तीन क्लेचर लिए। जिसके उसने 45 रुपये लिए और पांच रुपये लौटा दिए। इसके बाद आरोपी ने उनसे पांच हजार रुपये मांगे। इस पर उन्होंने अपने पति को फोन करके साजिद द्वारा पांच हजार रुपये मांगने की जानकारी दी।
Badaun double murder
- फोटो : अमर उजाला
इस पर पति ने साजिद को पत्नी से पांच हजार रुपये देने के लिए कह दिया। साथ ही कहा कि लड़का अच्छा है कल रुपये लौटा देगा। इस पर ठेकेदार की पत्नी ने साजिद से कहा कि तुम बैठों में चाय बना देती हूं। उसके बाद रुपये दे दूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Badaun double murder
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी चाय बनाने गई कि साजिद ने दोनों बच्चों को छत पर ले गया। वहां ले जाकर दोनों बच्चों को चाकू से काट डाला। आरोपी ने उसके तीसरे बच्चे को भी मारने की कोशिश की, हालांकि वह आरोपी से छूटकर भाग गया। विनोद की पत्नी ने बताया कि हमारी उससे कोई रंजिश नहीं थी। यह किसी की साजिश है।
विज्ञापन
Badaun double murder
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि विनोद के आरोपी साजिद एवं उसके भाइयों से पारिवारिक संबंध थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। बदायूं में तनाव का माहौल है। पुलिस बल तैनात है।