फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां तुझे प्रणाम : देशप्रेम का संदेश देने निकला कारवां, बरेली में गूंजे भारत माता के जयकारे; देखिए तस्वीरें

Thu, 14 Aug 2025 04:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Aug 2025 04:27 PM IST
सार

बरेली में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। रिमझिम फुहारों के बीच निकली तिरंगा यात्रा से शहरवासियों को देशप्रेम का संदेश दिया। हर कोई देशप्रेम से ओत-प्रोत नजर आया।  

विज्ञापन
Amar Ujala tiranga Yatra taken out to spread the message of patriotism in Bareilly
बरेली में धूमधाम से निकली तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

बरेली में स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के क्रम में बृहस्पतिवार को तिरंगा यात्रा में वाहनों का कारवां निकला। शहरवासियों ने भारत मां के जयकारों से शहरवासियों को देशप्रेम, एकजुटता और सौहार्द का संदेश दिया। बृहस्पतिवार सुबह से ही रिमझिम फुहारों का दौर रहा, लेकिन शहरवासियों का जुनून के आगे बारिश भी बेअसर रही। भीगते हुए लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। 

Amar Ujala tiranga Yatra taken out to spread the message of patriotism in Bareilly
अतिथिगणों ने फ्लैग ऑफ कर तिरंगा यात्रा को किया रवाना - फोटो : अमर उजाला

बरेली क्लब में मेयर उमेश गौतम, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, डीआईजी अजय कुमार साहनी, एसएसपी अनुराग आर्य, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, एसपी सिटी मानुष पारिक, एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान, उद्यमी अजय शुक्ला, व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता, आईएमए पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. विमल भारद्वाज समेत शहर के प्रमुख लोगों ने संयुक्त रूप से तिरंगा यात्रा का फ्लैग ऑफ किया।

Amar Ujala tiranga Yatra taken out to spread the message of patriotism in Bareilly
तिरंगा यात्रा में पुलिस के वाहनों का काफिला - फोटो : अमर उजाला
पल-पल मिजाज बदलते बारिश के तेवरों के साथ वाहनों का कारवां भी शहर की डगर पर आगे बढ़ता रहा। करीब दो घंटे तक चले कार्यक्रम में पूरा शहर आजादी के जश्न में सराबोर रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala tiranga Yatra taken out to spread the message of patriotism in Bareilly
बरेली में निकाली गई तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
तिरंगा यात्रा बरेली क्लब से शुरू होकर गांधी उद्यान, चौकी चौराहा, पटेल चौक, महादेव पुल, धर्मकांटा, शहीद पंकज अरोड़ा चौक, शील चौराहा, बांके बिहारी मंदिर, झूलेलाल द्वार, आदिनाथ चौक से श्यामगंज पुल होते हुए बरेली कॉलेज पहुंची। यहां भारत माता के जयकारों और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना समेत यात्रा का समापन हुआ।
 
विज्ञापन
Amar Ujala tiranga Yatra taken out to spread the message of patriotism in Bareilly
देशप्रेम का संदेश दे रहे थे तिरंगा गुब्बारों से सजे वाहन
अमर उजाला तिरंगा यात्रा में शामिल ट्रैक्टर, बाइक, कार (एसयूवी, सिडान, हैचबैक), पुलिस पीआरवी समेत नगर निगम के वाहन भी देशप्रेम के रंगों से सराबोर रहे। वाहनों पर तिरंगा गुब्बारा और राष्ट्रध्वज फहरा रहा था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed