फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां तुझे प्रणाम: वॉक फॉर यूनिटी में शामिल हुए हजारों स्कूली बच्चे, आजादी के जश्न में तिरंगामय हुआ बरेली

Tue, 12 Aug 2025 07:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Aug 2025 07:22 PM IST
सार

बरेली में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला के अभिनव अभियान 'मां तुझे प्रणाम' के तहत वॉक फॉर यूनिटी रैली के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम का आगाज हो गया। वॉक फॉर यूनिटी में हजारों स्कूली बच्चों के साथ शहरवासियों का हुजूम उमड़ा। भारत माता के जयघोष और लहराते तिरंगों से माहौल देशभक्तिमय हो गया। 

विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam Thousands of school children participated in Walk for Unity Rally in Bareilly
वॉक फॉर यूनिटी में शामिल हुए स्कूली बच्चे व शहरवासी - फोटो : अमर उजाला

हाथों में तिरंगा, जुबां पर देश भक्ति के गीत, भारत माता की जय के उद्घोष, छात्र-छात्राओं की लंबी लाइन, रैली पर फूल बरसाते व्यापारी और सामाजिक संगठनों के लोग...। यह नजारा मंगलवार की सुबह बरेली में अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत निकाली गई वॉक फॉर यूनिटी का था। इसी के साथ स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आगाज हुआ। वॉक फॉर यूनिटी में हजारों स्कूली बच्चों के साथ शहरवासियों का हुजूम उमड़ा। भारत माता के जयघोष और लहराते तिरंगों से माहौल देशभक्तिमय हो गया।

Maa Tujhe Pranam Thousands of school children participated in Walk for Unity Rally in Bareilly
महापौर, मंडलायुक्त, बीडीए उपाध्यक्ष व नगर आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना - फोटो : अमर उजाला
डीडीपुरम स्थित शहीद चौक पर सुबह 8:30 बजे आचार्य पंडित मुकेश मिश्रा, पंडित रमाकांत शास्त्री, पंडित विनोद दीक्षित ने शंखनाद किया। इसके बाद रैली को महापौर उमेश गौतम, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए. और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
 
Maa Tujhe Pranam Thousands of school children participated in Walk for Unity Rally in Bareilly
वॉक फॉर यूनिटी में शामिल स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
देशभक्ति से ओत-प्रोत हुआ माहौल 
हर्षोल्लास के साथ हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं शहीद चौक से कतारबद्ध होकर निकले। हाथों में तिरंगा और भारत माता के जय के उद्घोष के बीच पूरा माहौल देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। शहीद चौक से शुरू हुई यात्रा शील चौराहा, बांके बिहारी मंदिर, वंदना स्वीट्स होते हुए शहीद चौक पर आकर संपन्न हुई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam Thousands of school children participated in Walk for Unity Rally in Bareilly
वॉक फॉर यूनिटी में उमड़े स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
महापौर ने दिया स्वच्छता का संदेश 
महापौर उमेश गौतम ने कहा कि अमर उजाला के द्वारा मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम बहुत भव्य तरीके से आयोजित किया जाता है। स्वतंत्रता हमें आसानी से नहीं मिली थी, इसके लिए अनगिनत देशप्रेमियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन्होंने कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखना हम सभी नगरवासियों की जिम्मेदारी है। 
विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam Thousands of school children participated in Walk for Unity Rally in Bareilly
वॉक फॉर यूनिटी में इस्लामिया गर्ल्स कॉलेज की छात्राएं तिरंगा परिधान में मौजूद रहीं - फोटो : अमर उजाला
सद्भावना का संदेश
डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार ने कहा कि देश को विकसित भारत बनाने के लिए आज जिले भर के बच्चे यहां एकत्र हुए हैं। इस दौरान वॉक फॉर यूनिटी के जरिये सद्भावना का संदेश दिया गया। रैली में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई की वेशभूषा में छोटे बच्चे शामिल रहे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed