बरेली में अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी का रविवार को भव्य समापन हुआ। फूल वाली कोठी को बेस्ट गार्डन का पुरस्कार मिला। कैंट बोर्ड ने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए विभिन्न श्रेणियों में 45 पुरस्कार अपने नाम किए। दूसरे नंबर पर आईवीआरआई ने 20 पुरस्कार जीते। 14 पुरस्कारों के साथ बिशप कॉनराड स्कूल तीसरे पायदान पर रहा। इस दौरान बारिश भी पुष्प प्रेमियों का उत्साह नहीं रोक सकी। दिनभर पुष्प प्रेमियों की भीड़ लगी रही। फूलों की रंगत देखकर शहरवासी फिदा हो गए।
अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी: फूलों वाली कोठी की बगिया ने मारी बाजी, कैंट बोर्ड ने जीते 45 पुरस्कार; तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:05 AM IST
सार
बरेली में अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी में फूलों की रंगत देखकर शहरवासी फिदा हो गए। अमर उजाला परिसर तीन दिन तक गुलजार रहा। रविवार को प्रदर्शनी का समापन हुआ। इस दौरान विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन