फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ा राजनीतिक उलटफेर: चंद घंटों की खुशी के बाद भाजपा को झटका, फिर फूट-फूटकर रोए रालोद प्रत्याशी के पति, तस्वीरें

Sun, 27 Jun 2021 01:50 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sun, 27 Jun 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
UP Zila Panchayat Election: RLD candidate Mamta's husband Jaikishore cried in the party office in Baghpat and see photos
बागपत में पार्टी कार्यालय में रोते रालोद प्रत्याशी ममता के पति। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के बागपत में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में शनिवार को नामांकन से पूर्व बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। रालोद की प्रत्याशी ममता ने सवेरे ही भाजपा का दामन थाम लिया। सांसद के साथ सोशल मीडिया पर उनके फोटो वायरल हुए तो रालोद नेतृत्व सकते में आ गया। इससे विपक्ष के पास कोई प्रत्याशी नहीं रह गया। किरकरी से बचने के लिए रालोद नेता पूरी ताकत के साथ डैमेज कंट्रोल में जुट गए। चंद घंटे बाद ही ममता अपने पति जयकिशोर के साथ रालोद के जिला कार्यालय पहुंच गईं। 



रालोद प्रत्याशी ममता ने अपने पति जयकिशोर के साथ पत्रकारों के समक्ष आरोप लगाया कि कुछ भाजपा नेता फर्जी मुकदमे दर्ज कराने की धमकी देकर उन्हें जबरन सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के यहां ले गए थे। वे किसी तरह वहां से निकलकर पार्टी कार्यालय आए हैं। वह हमेशा रालोद के सिपाही रहे हैं, भविष्य में भी रहेंगे। इस दौरान जयकिशोर फूट-फूटकर रो पड़े। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया, पूर्व विधायक वीरपाल राठी आदि रालोद नेताओं ने उन्हें किसी तरह संभाला।

UP Zila Panchayat Election: RLD candidate Mamta's husband Jaikishore cried in the party office in Baghpat and see photos
बागपत में रालोद प्रत्याशी ममता के पति जयकिशोर पार्टी कार्यालय में फूट-फूटकर रोए। - फोटो : amar ujala

उन्हें भरोसा दिलाया कि पार्टी हर वक्त में उनके साथ है। इसके बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ममता का नामांकन कराने कलक्ट्रेट पहुंचे। नामांकन उनके प्रस्तावकों ने दाखिल कराया। वह पार्टी नेताओं के साथ कलक्ट्रेट के बाहर मौजूद रहीं। 

UP Zila Panchayat Election: RLD candidate Mamta's husband Jaikishore cried in the party office in Baghpat and see photos
भाजपा सांसद के साथ ममता। - फोटो : amar ujala

इससे पहले सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुई बबली देवी ने नामांकन दाखिल किया। उनके साथ हाल ही में सपा से निष्कासित पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओंकार यादव की मौजूदगी ने सभी को चौंका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Zila Panchayat Election: RLD candidate Mamta's husband Jaikishore cried in the party office in Baghpat and see photos
रालालोद प्रत्याशी ममता जयकिशोर - फोटो : amar ujala

रालोद प्रत्याशी ने भाजपा का दामन थामा, फिर वापसी 
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के नामांकन से पूर्व रालोद प्रत्याशी ममता जयकिशोर भाजपा में शामिल हो गईं। इसके चंद घंटे बाद ही वह रालोद में लौट आईं। पार्टी के जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उनके पति जयकिशोर ने आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ नेता फर्जी मुकदमे दर्ज कराने का दबाव बनाकर उन्हें सांसद डॉ. सत्यपाल के पास लग गए थे। वह रालोद के सिपाही हैं। 

विज्ञापन
UP Zila Panchayat Election: RLD candidate Mamta's husband Jaikishore cried in the party office in Baghpat and see photos
बागपत में पर्चा देची बबली देवी - फोटो : amar ujala

इसके बाद ममता पार्टी नेताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंचीं। जहां उनके प्रस्तावकों ने नामांकन जमा कराया। इससे पूर्व करीब 11 बजे सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं बबली देवी ने भी नामांकन किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed