जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर शनिवार से नामांकन शुरू हो गए। सहारनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी मांगेराम चौधरी ने कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र जमा किया। मेरठ में जहां सपा रालोद गठबंधन ने नामांकन की अलग रणनीति बनाई है। वहीं बागपत में जिपं अध्यक्ष पद के चुनाव नामांकन से पहले बड़ा उलटफेर देखने को मिला है।
तगड़ा उलटफेर: चंद घंटे बाद ही रालोद में लौटीं ममता जयकिशोर, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत सदस्य चुनाव में भाजपा के 20 में से चार प्रत्याशी ही जीते थे। अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। रालोद से ममता जयकिशोर और सपा से बबली देवी ही इस वर्ग से जीती थीं। भाजपा के पास अध्यक्ष पद का प्रत्याशी भी नहीं था।
कुछ दिन पहले सपा की बबली देवी भाजपा में शामिल हो गईं थीं। इसके बाद भाजपा और विपक्ष के बीच जमकर खींचतान हुई। सदस्यों के उत्पीड़न के खिलाफ बिनौली थाने पर धरना-प्रदर्शन, एसपी कार्यालय का घेराव किया गया। रालोद नेताओं ने जिला पंचायत सदस्य शाहिदा बेगम के घर पर डेरा डाला, लेकिन शनिवार को नामांकन से ठीक पहले रालोद की प्रत्याशी ममता जयकिशोर भी पार्टी को झटका देकर भाजपा में शामिल हो गईं।
इसके बाद से रालोद के पास कोई प्रत्याशी भी नहीं बचा था। अब अचानक से ममता जयकिशोर ने फैसला बदलते हुए चंद घंटे बाद ही भाजपा को छोड़कर फिर से रालोद का दामन थाम लिया।
रालोद कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता में ममता के पति जयकिशोर ने कहा कि वह रालोद के सच्चे सिपाही हैं। मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर भाजपाई सांसद डॉ. सत्यपाल के यहां दिल्ली ले गए थे। रालोद और सपा नेता ममता जयकिशोर का नामांकन कराने पहुंचे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
सहारनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी मांगेराम चौधरी ने कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र जमा किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सैनी, विधायक किरत सिंह, विधायक देवेंद्र निम सहित अन्य भाजपा नेता भी उनके साथ रहे।
भाजपा देवबंद विधायक बृजेश सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी जीतेगा, बहुमत हमारे साथ है। नामांकन कक्ष और कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। मैटल डिटेक्टर भी लगाया गया। कुल चार लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा है, जिनमें से दोपहर सवा बजे तक सिर्फ भाजपा प्रत्याशी ने ही नामांकन पत्र जमा कराया है। अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्र जमा होने हैं।