फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: छोटे भाइयों की पत्नियों को आया इतना गुस्सा... जेठ को चप्पलों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें तस्वीरें

Mon, 06 Dec 2021 07:55 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 06 Dec 2021 07:55 PM IST
विज्ञापन
UP News: Two women beat their jeth with slippers in Baghpat city and see photos
जेठ की पिटाई करती महिलाएं। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में एक व्यक्ति की पिटाई का मामला सामने आया है। बताया गया कि छोटे भाइयों की पत्नियों ने अपने जेठ को चप्पलों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस मामले में पुलिस का कहना है कि अगर तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।



बताया गया कि रोजाना की तरह जेठ ने रविवार शाम और सोमवार को भी छोटे भाइयों की पत्नियों के साथ खूब गाली-गलौज की। इस दौरान दोनों महिलाओं को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने चप्पल निकालकर अपने शराबी जेठ की जमकर पिटाई की। इस दौरान जेठ भाग लिया तो महिलाओं ने दौड़कर उसे पकड़ लिया और फिर उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

UP News: Two women beat their jeth with slippers in Baghpat city and see photos
जेठ की पिटाई करती महिलाएं। - फोटो : amar ujala

छपरौली चुंगी के समीप निवासी एक व्यक्ति नशे में धुत होकर घर में छोटे दो भाइयों की पत्नियों से गाली-गलौज कर रहा था। वह ऐसा आए दिन करता है। शराबी की पत्नी भी परेशान काफी है।

UP News: Two women beat their jeth with slippers in Baghpat city and see photos
जेठ की पिटाई। - फोटो : amar ujala

बताया गया कि रविवार को भी शराबी व्यक्ति ने घर में दोनों छोटे भाइयों की पत्नियों से गाली-गलौज कर दी। दोनों छोटे भाई किसी काम से बाहर गए हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: Two women beat their jeth with slippers in Baghpat city and see photos
जेठ की पिटाई करती महिलाएं। - फोटो : amar ujala

वहीं सोमवार को गाली-गलौज से तंग दोनों महिलाएं आग बबूला हो गईं। उन्हें इतना गुस्सा आया कि उन्होंने जेठ को दौड़ा-दौड़कर चप्पलों से पीटा। शोर सुनकर भीड़ एकत्र हो गई, लेकिन शराबी को किसी ने नहीं छुड़ाया। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल से मारपीट की वीडियो बना ली। 

विज्ञापन
UP News: Two women beat their jeth with slippers in Baghpat city and see photos
जेठ को चप्पलों से पीटा। - फोटो : amar ujala

इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थाना पुलिस ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं आया है। यदि शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed