{"_id":"62b087713ddaf02dd01c2f69","slug":"gurmeet-ram-rahim-are-live-in-barnava-ashram-with-his-family-and-honeypreet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gurmeet Ram Rahim: सुकून का एक महीना, परिवार के संग ऐसे बीत रहे बाबा राम रहीम के दिन, आश्रम में एंट्री शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurmeet Ram Rahim: सुकून का एक महीना, परिवार के संग ऐसे बीत रहे बाबा राम रहीम के दिन, आश्रम में एंट्री शुरू
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के दर्शन के लिए बरनावा आश्रम में अनुयायियों को प्रवेश मिलने लगा है। वहां गेट नंबर एक से प्रवेश दिया जा रहा है। राम रहीम के दूर से दर्शन कराए जा रहे हैं। दर्शन करने के बाद उनको उसी गेट से वापस भेजा जा रहा है। इस बारे में पता चलने पर काफी संख्या में अनुयायी पहुंचने लगे हैं।
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम रोहतक जिले के सुनारिया जेल से एक माह की पैरोल मिलने के बाद बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में रह रहे हैं। राम रहीम के बरनावा आश्रम में पहुंचने का पता चलने के बाद अनुयायी लगातार वहां पहुंच रहे थे, लेकिन उनको आश्रम में अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। चार दिन बाद अनुयायियों को अंदर प्रवेश दिया जाने लगा है। इसका पता चलने पर वहां अब ज्यादा संख्या में अनुयायी पहुंच रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से आश्रम के सभी गेटों पर पुलिस बल के साथ ही सेवादार तैनात हैं।
परिवार के साथ समय बिता रहा डेरा प्रमुख, हनीप्रीत भी साथ
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के बरनावा आश्रम में आने की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में अनुयायी यहां पहुंच रहे हैं। रविवार को आश्रम के बाहर पार्किंग भी फुल हो गई। अनुयायी डेरा प्रमुख के दर्शन के लिए घंटों तक इधर-उधर खड़े रहे।
3 of 5
आश्रम पर पहंच रहे अनुयायी।
- फोटो : amar ujala
डेरा प्रमुख करीब एक माह परिवार के साथ यहां रहेगा। बताया जा रहा है कि यहां पहुंचे परिवार के सदस्यों में मां, भाई समेत अन्य सदस्यों के साथ मुंहबोली बेटी हनीप्रीत का परिवार भी शामिल है। आश्रम में अभी केवल 45 सदस्यों की एंट्री होगी, जिनकी सूची सुरक्षा कर्मियों को सौंपी गई हैं। उस सूची में सिरसा, हिसार, दिल्ली के ऐसे भी लोग शामिल है जो राम रहीम के काफी करीबी हैं और डेरे की व्यवस्था संभालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बरनावा आश्रम।
- फोटो : amar ujala
इनके अलावा आश्रम में अंदर किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है। राम रहीम अपना पैरोल का समय परिवार वालों के साथ बिताना चाहता है। इसलिए ही सभी परिवार वालों को बुलाया गया है और वह अभी किसी अनुयायी से नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
आश्रम के बाहर आराम करते अनुयायी।
- फोटो : amar ujala
आश्रम के सभी गेटों पर सुरक्षा कड़ी रखी गई हैं। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम और मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के परिवार के सदस्य भी यहां पहुंच गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।