फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बागपत में भयानक हादसा: धमाके की आवाज आई और खत्म हो गईं तीन जिंदगी, हर तरफ मची चीख-पुकार और मातम

Fri, 31 Oct 2025 10:23 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 31 Oct 2025 10:23 PM IST
सार

Three died in the accident: डौला गांव के किसान पिकअप में सब्जी लादकर दिल्ली की आजादपुर मंडी बेचने के लिए जा रहे थे। मेरठ-बागपत हाईवे पर पहले टायर फटा और फिर एक्सल टूटने से पिकअप पलट गया। तीन की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Terrible accident in Baghpat: There was a sound of explosion and three lives were lost, there was screams
रज्जू, अशफाक और जान मोहम्मद की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर सर्वहितकारी इंटर कॉलेज मीतली के पास शुक्रवार को हुए हादसे में धमाके की आवाज आई और पिकअप पलटते ही तीन किसानों जान मोहम्मद (65), अशफाक (45) और रज्जू (55) की जिंदगी खत्म हो गई। घटना के बाद डौला गांव में शोक छा गया और काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर भी पहुंचे।

 
Terrible accident in Baghpat: There was a sound of explosion and three lives were lost, there was screams
अशफाक के गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला
डौला गांव से पिकअप में लादकर सब्जी बेचने दिल्ली की आजादपुर मंडी जा रहे किसान शुक्रवार को पहली बार नहीं जा रहे थे। वे रोजाना मंडी में जाते थे। जान मोहम्मद, अशफाक और रज्जू शुक्रवार को अन्य किसानों के साथ मंडी जा रहे थे। मगर इनको अहसास नहीं था कि यह उनका आखिरी दिन है। 
 
Terrible accident in Baghpat: There was a sound of explosion and three lives were lost, there was screams
राहगीरों ने की घायलों की मदद। - फोटो : अमर उजाला
उनके साथ जाने वाले महताब, लियाकत आदि ने बताया कि पिकअप में सब्जी लदी होने के कारण आठ-नौ किसान पीछे की तरफ बैठे हुए थे। उन्होंने बताया कि अचानक पिकअप का टायर फटने से ऐसी आवाज आई जैसे बम फटा हो और फिर एक्सल टूट गया। इससे अनियंत्रित हुई पिकअप पलभर में पलट गई। पिकअप में लदी सब्जी हाईवे और किनारे पर खाई में फैल गई। उसमें बैठे किसान भी इधर, उधर पड़े हुए मिले। हबीब का पैर कट गया। हसन, शराफत, जाकिर, मुस्तकीम, हाकिम, अनस, दीन मोहम्मद, पिकअप चालक महताब, साजिद और तैय्यब घायल हो गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Terrible accident in Baghpat: There was a sound of explosion and three lives were lost, there was screams
राहगीरों ने की मदद। - फोटो : अमर उजाला
अशफाक के परिवार में कमाने वाला नहीं बचा
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले डौला गांव निवासी किसान अशफाक, रज्जू और जान मोहम्मद के परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। ये लोग ठेके पर जमीन लेकर सब्जी उगाकर मंडी में बेचकर अपने परिवारों का पालन पोषण कर रहे थे। 
ग्रामीण शहजाद ने बताया कि अशफाक के परिवार में छह बेटियां और सबसे छोटा एक बेटा है। अशफाक की मौत होने से उसके परिवार में कमाने वाला भी नहीं बचा। इनके अलावा जान मोहम्मद के परिवार में दो बेटे और दो बेटी हैं। किसान रज्जू के परिवार में तीन बेटियां और तीन बेटे हैं।
 
विज्ञापन
Terrible accident in Baghpat: There was a sound of explosion and three lives were lost, there was screams
हादसे के बद बिखरी पड़ी सब्जी और मौजूद पुलिस व ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
तीन साल पहले डौला के एक परिवार के पांच लोगों की हुई थी मौत
मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर हादसे में तीन किसानों की मौत होने से ग्रामीणों को तीन साल पहले हुई घटना भी याद आ गई। तीन साल पहले बालैनी के समीप कैंटर की टक्कर लगने से ससुराल से लौट रहे किसान फतेह मोहम्मद, उसकी गर्भवती पत्नी तबस्सुम, बेटी इलमा, इकरा, मायरा की मौके पर ही मौत हो गई थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed