फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमरोहा: घर में छिपा खजाना ढूंढने के नाम पर दो लाख ठगे, अब तांत्रिक मांग रहा है बच्चे की बलि, एफआईआर

Mon, 23 Aug 2021 02:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, डिडौली (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, डिडौली (अमरोहा) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 23 Aug 2021 02:56 AM IST
विज्ञापन
Two lakhs cheated in the name of finding hidden treasure in the house, now the tantrik asked for the child's sacrifice in Amroha village
अमरोहा

घर में छिपा खजाना ढूंढने के नाम पर एक तांत्रिक ने परिवार को झांसे में लेकर उनसे दो लाख रुपये ठग लिए। अब वह दस दिन के नवजात बेटे की बलि मांग रहा है। विरोध करने पर तांत्रिक दंपती को जादुई शक्ति से नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहा है। 

Two lakhs cheated in the name of finding hidden treasure in the house, now the tantrik asked for the child's sacrifice in Amroha village
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
पीड़ित दंपती ने कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के दबिश देने से पहले ही तांत्रिक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के असगरीपुर गांव का है। यहां रहने वाले जब्बार अहमद पत्नी इरम फात्मा और दस दिन के नवजात बेटे को लेकर शुक्रवार को डिडौली कोतवाली पहुंचे।

Two lakhs cheated in the name of finding hidden treasure in the house, now the tantrik asked for the child's sacrifice in Amroha village
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
आरोप लगाया कि क्षेत्र के गांव ककराली निवासी एक तांत्रिक ने छह महीने पहले उनके पिता इकरार अहमद को घर में खजाना छिपा होने का झांसा दिया था। उसने तंत्र विद्या कर खजाना निकालने का दावा किया और झांसे में लेकर पिता से 50 हजार रुपये ठग लिए, लेकिन खजाना नहीं निकला। इस बीच उसके पिता इकरार अहमद का निधन हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Two lakhs cheated in the name of finding hidden treasure in the house, now the tantrik asked for the child's sacrifice in Amroha village
प्रतीकात्मक तस्वीर
आरोप है कि अब तांत्रिक ने उसे अपने जाल में फंसाकर घर में छिपा खजाना निकालने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। दस दिन पहले जब्बार की पत्नी इरम फात्मा ने बेटे को जन्म दिया है। जब तांत्रिक को यह जानकारी हुई तो बच्चे की बलि देने के लिए दबाव बना रहा है।

विज्ञापन
Two lakhs cheated in the name of finding hidden treasure in the house, now the tantrik asked for the child's sacrifice in Amroha village
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उसका कहना है कि इसके बाद ही खजाना मिल पाएगा। बलि की बात सुनकर डरा दंपती कोतवाली पहुंच गया और शिकायत की। इंस्पेक्टर ने बताया की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी गई थी, वह फरार हो गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed