फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Controversy on social media following remarks about the MLA.

Meerut News: विधायक पर टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर विवाद

Wed, 23 Sep 2026 08:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
Controversy on social media following remarks about the MLA.
- सभासद पर धमकी देने का आरोप,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। सोशल मीडिया पर सरधना विधायक अतुल प्रधान को लेकर की गई एक टिप्पणी के बाद कस्बे में चर्चा शुरू हो गई है। टिप्पणी में विधायक पर मुस्लिम समाज के हित में काम नहीं करने का आरोप लगाया गया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं टिप्पणी करने वाले व्यक्ति ने एक सभासद पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि उसे विधायक के कहने पर धमकाया गया। सभासद ने धमकी देने के आरोप को खारिज करते हुए केवल समझाने की बात कही है।
मामला करीब चार दिन पहले सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए एक संदेश से जुड़ा है। मोहल्ला मंडी चमारान निवासी सुलेमान शाह के नाम से वायरल संदेश में विधायक अतुल प्रधान के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए कई आरोप लगाए। संदेश में मुस्लिम समाज से विधायक से जुड़े रहने को लेकर भी टिप्पणी की गई। इसके बाद यह संदेश सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल होने लगा और लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।
विज्ञापन

सुलेमान शाह ने फोन पर बताया कि संदेश वायरल होने के बाद सभासद वीर सिंह भाटी ने उन्हें फोन कर धमकी दी। उन्होंने दावा किया कि सभासद ने विधायक के कहने पर ऐसा किया। इस संबंध में बातचीत के स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात उन्होंने कही। सुलेमान शाह ने बताया कि वह पहले समाजवादी पार्टी का समर्थन करते थे, लेकिन विधायक के व्यवहार से उनका मन पार्टी से हट गया है। सभासद वीर सिंह भाटी ने बताया कि मामला बीते शुक्रवार का है। उनके अनुसार सुलेमान शाह ने विधायक के संबंध में अभद्र टिप्पणी की थी। उन्होंने धमकी देने के आरोप से इन्कार करते हुए कहा कि उन्होंने केवल उन्हें समझाया था। मामला सोशल मीडिया पर वायरल संदेश के बाद चर्चा में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed