फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Mother crushed by a highway in front of son and daughter, life broken after suffering on the road:

बिहार: जिस घर में बजनी थी शहनाई, वहां पसरा मातम: बेटे-बेटी के सामने हाइवा ने मां को कुचला; मौके पर मौत

Wed, 23 Sep 2026 08:19 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: सारण ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2026 08:19 PM IST
सार

छपरा के अमनौर में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार सीमा मिश्रा की मौत हो गई। हादसे के वक्त उनके बेटा-बेटी भी साथ थे। दोनों घायल हैं। पुलिस ने हाइवा कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Mother crushed by a highway in front of son and daughter, life broken after suffering on the road:
सड़क हादसे के बाद जुटी स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमनौर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला अपने बेटे और बेटी के साथ बाइक से मायके जा रही थीं। इसी दौरान दुखन मोड़ के पास 10 चक्का हाइवा ट्रेलर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा और बेटी घायल हो गए।

विज्ञापन

मृतका की पहचान डेरनी थाना क्षेत्र के विश्वंभरपुर गांव निवासी ललन मिश्रा की पत्नी सीमा मिश्रा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सीमा अपने बेटे और बेटी के साथ मढ़ौरा थाना क्षेत्र के आवारी गांव स्थित मायके जा रही थीं। बाइक उनका बेटा चला रहा था और बेटी भी उसी पर सवार थी।

विज्ञापन

टक्कर के बाद सड़क पर गिरीं सीमा, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

दुखन मोड़ के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। सीमा गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोग उन्हें संभालने के लिए पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे में उनके बेटे और बेटी को भी चोटें आई हैं। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। मां को सड़क पर मृत देखकर दोनों बच्चे फूट-फूटकर रोने लगे। उनकी चीख-पुकार से मौके पर मौजूद लोगों का माहौल गमगीन हो गया।


पढे़ं: अनंत सिंह के विरोध के बावजूद नीतीश कुमार ने नीरज को दिया टिकट, जदयू की सूची में किसका नाम?

पुलिस ने हाइवा को कब्जे में लिया
घटना की सूचना मिलते ही अमनौर थानाध्यक्ष बिमलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ हादसे की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। दुर्घटना में शामिल हाइवा ट्रेलर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस चालक की भूमिका और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

बेटी की शादी तय होने की बात, खुशियों की जगह पसरा मातम
परिजनों के अनुसार, सीमा मिश्रा परिवार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालती थीं। उनके दो बेटियां और एक बेटा है। परिवार में उनके पति ललन मिश्रा और वृद्ध ससुर जनार्दन मिश्रा भी हैं, जो सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। बताया जा रहा है कि सीमा की एक बेटी की शादी तय होने वाली थी। ऐसे में जिस घर में शादी की तैयारियों और खुशियों का माहौल बनने वाला था, वहां अब मातम पसरा हुआ है। पुलिस के अनुसार, हादसे की वास्तविक वजह और दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed