फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Woman Sukhmania Ekka murdered, head crushed with stone in Lokhara village, husband away in Rajasthan,

किसने कुचला महिला का सिर?: घर में अकेली थी महिला, बाहर मिली खून से सनी लाश; पत्थर से सिर कुचलने की वारदात

Wed, 23 Sep 2026 08:28 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2026 08:28 PM IST
सार

पसान थाना क्षेत्र के लोखाड़ा में महिला सुखमनिया एक्का की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। शव घर से 300 मीटर दूर मिला। एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Woman Sukhmania Ekka murdered, head crushed with stone in Lokhara village, husband away in Rajasthan,
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के पसान थाना अंतर्गत ग्राम लैंगा के पास ग्राम लोखाड़ा में एक महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान ग्राम लैंगा निवासी सुखमनिया एक्का के रूप में हुई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महिला का शव उसके ही घर से 300 मीटर पर रक्तरंजित हालत में मिला। अज्ञात हमलावर ने पत्थर से सिर कुचलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पसान पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन


मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह ग्राम लोखाड़ा थाना पसान क्षेत्र का मामला है। यहां एक महिला की हत्या की बात प्रकाश में आई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला के सिर को पत्थर से कुचला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, थाना प्रभारी सहित एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंच गई है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त रक्त रंजित पत्थर को जब्त कर लिया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतका की पहचान कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होगा।

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि मृतका का पति घर पर नहीं है। वह काम करने के लिए राजस्थान गया हुआ है। घर में महिला अकेली थी, इसी का फायदा उठाकर हमलावर ने वारदात को अंजाम दिया। हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।


पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। परिवार के अन्य सदस्यों से भी जानकारी ली जा रही है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed