{"_id":"6ab3ec2f19672a877b0c7a74","slug":"fir-registered-for-stalking-a-female-student-in-south-delhi-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-156204-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दक्षिण दिल्ली में छात्रा का पीछा करने पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दक्षिण दिल्ली में छात्रा का पीछा करने पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
फब्तियां कसने से परेशान छात्रा की फिसली थी स्कूटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दक्षिण दिल्ली में दोपहिया सवार दो अज्ञात युवकों द्वारा 21 वर्षीय छात्रा का पीछा करने और उसे परेशान करने में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार साकेत में इंटर्नशिप करने वाली एक छात्रा ने आरोप लगाया कि यह घटना 11 और 12 सितंबर की दरमियानी रात को हौजखास इलाके में पंचशील पार्क मेट्रो स्टेशन के पास उस समय हुई, जब वह स्कूटी से अपने घर लौट रही थी। बाइक सवार करीब 20-25 साल के दो युवकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया और फब्तियां कसने तथा तंग करने लगे। छात्रा ने ने आरोप लगाया कि वे लगातार उसका पीछा करते रहे और आपत्तिजनक टिप्पणियां करते रहे, जिसके बाद उन्होंने उसकी स्कूटी को अपनी मोटरसाइकिल से टक्कर मार दी। शिकायत में कहा गया है कि टक्कर के कारण महिला ने नियंत्रण खो दिया और वह गिर गई। वह पत्थरों और धूल से भरी सड़क पर करीब 100 से 150 मीटर तक घिसटती चली गई, जिससे उसे गहरे घाव हुए, खून बहने लगा और गंभीर चोटें आईं।
हालांकि, पुलिस ने कहा कि उन्हें शुरुआत में जो सूचना मिली थी, वह सड़क दुर्घटना के संबंध में थी, न कि पीछा करने या उत्पीड़न के मामले की। 12 सितंबर को रात करीब एक बजे हौज खास थाने में सड़क दुर्घटना के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी। जांच अधिकारी बताए गए स्थान पर पहुंचे लेकिन वहां कोई घायल व्यक्ति नहीं मिला। बाद में पता चला कि महिला को साकेत के मैक्स अस्पताल ले जाया गया है।
डीसीपी ने ये कहा
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अनंत मित्तल ने कहा कि पुलिस शिकायतकर्ता के संपर्क में है और पूरी घटना के क्रम को स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम इस मामले से अवगत हैं और उचित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस शिकायतकर्ता के साथ लगातार संपर्क में है।