{"_id":"6ab3ed88e4c2852d470b1564","slug":"dsgdf-grnoida-news-c-1-noi1095-4756778-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बिजली चोरी पकड़ने पहुंची टीम के साथ गाली-गलौज, भीड़ जुटाकर काम भी रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बिजली चोरी पकड़ने पहुंची टीम के साथ गाली-गलौज, भीड़ जुटाकर काम भी रोका
विज्ञापन
-फोटो
-दुजाना में भीड़ जुटाकर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप, दो नामजद समेत अन्य के खिलाफ थाने में तहरीर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बिजली चोरी पकड़ने के लिए बुधवार को छापेमारी करने गई टीम को दुजाना गांव में घेर लिया। आरोप है कि टीम के साथ गाली-गलौज करते हुए काम में बाधा डाली। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ने लग गई। इसी दौरान एक घर के बाहर लगा चालू हालत का बिजली मीटर भी आक्रोशित युवक ने दीवार से उखाड़कर तोड़ दिया। यहां तक कि दोबारा गांव में न घुसने और चेकिंंग न करने की धमकी देते हुए टीम को बाहर तक खदेड़ा। टीम की ओर से बादलपुर थाने में दो लोगों के विरुद्ध शिकायत दी गई है।
हर रोज की तरह टीम हाईलॉस वाले इलाके में छापेमारी करने गई थी। इस दाैरान विद्युुत निगम की टीम के साथ दुर्व्यवहार किया गया। टीम ने यहां कुल आठ घरों में चेकिंग की। जिनमें से चार के यहां से 10.782 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी गई। चारों मामलों की एंटी पावर थेफ्ट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। टीम के मुताबिक सुबह करीब 7:55 बजे चेकिंग के दौरान दो ग्रामीणों समेत कुछ अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने चेकिंग में बाधा डालते हुए कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि इसी दौरान एक व्यक्ति ने घर के बाहर दीवार पर लगा मीटर भी तोड़ दिया। टीम ने घटना की वीडियोग्राफी किए जाने का दावा किया है। दो लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, कर्मचारियों से अभद्रता और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के संबंध में बादलपुर थाने में तहरीर दी गई है।