फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: अस्थि विसर्जन से पहले गंगा में डूबे दो भाई व भतीजा, घरवालों की चीखें और सिसकियों ने हर किसी को झकझोर दिया

Sun, 25 May 2025 12:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 25 May 2025 12:28 PM IST
सार

पिता की अस्थि विसर्जन करने से पहले गंगा में नहाते समय दो भाई व भतीजा डूब गए। तीनों की मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। घरवालों की चीखें और सिसकियों ने हर किसी को झकझोर दिया। 

विज्ञापन
Two brothers and nephew from Amethi drowned in Ganga before immersion of ashes sobs of family shook everyone
घर पर बिलखती महिलाएं - फोटो : संवाद

यूपी के अमेठी के एक परिवार के लोग रविवार की सुबह पिता की अस्थि विसर्जन के लिए रायबरेली के डलमऊ स्थित रानी शिवाला गांगा घाट गए थे। वहां अस्थि विसर्जन से पहले स्नान करते समय दो भाई और भतीजा डूब गए। जब तक स्थानीय गोताखोर और नाविकों ने उन्हें निकाला, उनकी मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। 



मामला जगदीशपुर क्षेत्र के पालपुर गांव का है। गांव निवासी रामकिशोर कौशल का शुक्रवार को बीमारी के चलते निधन हो गया था। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव गडरियाडीह में किया गया। रविवार की सुबह करीब 7 बजे बेटे चंद्रमा कौशल, चंद्र कुमार कौशल व चंद्र प्रकाश और नाती विधिचंद्र कौशल, बालचंद्र कौशल, धरमचंद्र कौशल व भतीजा अनिल कौशल प्रपौत्र आयुष कौशल और अर्यांश संग निजी वाहन से अस्थि विसर्जन के लिए रायबरेली के डलमऊ स्थित रानी शिवाला घाट गए थे। 

Two brothers and nephew from Amethi drowned in Ganga before immersion of ashes sobs of family shook everyone
मृतक चंद्र कुमार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

दो भाई और भतीजे की मौत

यहां गंगा नदी में स्नान के दौरान चंद्र कुमार कौशल (60) गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए बालचंद्र कौशल (42) और उनका बेटा अर्यांश (13) नदी में कूद गए। लेकिन, उन्हें बचाने की बयाज तीनों नदी में डूब गए। मौके पर मौजूद गोताखोरों और नाविकों ने देखा तो छलांग दी। उन्होंने तीनों को बाहर निकाला। आनन फानन तीनों को अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। 

Two brothers and nephew from Amethi drowned in Ganga before immersion of ashes sobs of family shook everyone
बालचंद्र कौशल और बेटे अर्यांश की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

ग्रामीण परिजन को ढांढस बंधाते रहे

घटना की खबर गांव पालपुर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। गांव के लोग एकत्र हो गए। कुछ लोग तत्काल रायबरेली के लिए रवाना हो गए। घरों में महिलाओं का रो रोकर बुरा हाल है। दो भाई और एक भतीजे की मौत से गांव में मातम पसर गया। रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। देर शाम तक तीनों के शव गांव पहुंचने की संभावना है। सोमवार को पैतृक गांव गडरियाडीह में तीनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Two brothers and nephew from Amethi drowned in Ganga before immersion of ashes sobs of family shook everyone
घर पर एकत्र लोग - फोटो : संवाद

बिलखती रही मां, पत्नी और बहनें, हर आंख हुई नम 

चंद्र कुमार कौशल, भाई बालचंद्र कौशल और उसके बेटे अर्यांश की मौत की खबर पहुंची तो घरवाले बिलख उठे। गांव में हर आंख नम दिखी। अभी एक दिन पहले ही तो पिता की मौत हुई थी। अब दो बेटे और पोते की मौत ने लोगों को झकझोर दिया। बालचंद्र की बेटी रागिनी (18) और मिनी बार-बार पिता और भाई को पुकारती रहीं, उनका विलाप सुनकर हर दिल पसीज उठा। 

विज्ञापन
Two brothers and nephew from Amethi drowned in Ganga before immersion of ashes sobs of family shook everyone
घर पर एकत्र लोग - फोटो : संवाद

गांव में सिर्फ मातम, चीखें और सिसकियां दिखीं

चंद्र कुमार कौशल की मौत की खबर सुनते ही पत्नी सुमित्रा कौशल फूट-फूटकर रोने लगीं। उनका कहना था कि जिसके लिए जिंदगी जी रही थी, वही साथ छोड़ गया। उनके बेटे अरुण, बहू रोशनी और पौत्र चेतन गम में डूबे हैं। अविवाहित बेटा वरुण का हाल भी बेहाल है। पूरा गांव शोक में डूबा है। गांव में सिर्फ मातम, चीखें और सिसकियां दिखीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed