{"_id":"6af8be2ffac9f372ad0fbae6","slug":"children-read-newspapers-in-schools-amethi-news-c-96-1-ame1021-180388-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: स्कूलों में बच्चों ने पढ़ा अखबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: स्कूलों में बच्चों ने पढ़ा अखबार
Sun, 15 Nov 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
बाजार शुकुल के कंपोजिट विद्यालय हुसैनपुर में अखबार पढ़ते बच्चे। -संवाद
बाजारशुकुल। विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत विकसित करने और उन्हें देश-दुनिया की समसामयिक घटनाओं से जोड़ने के लिए शनिवार को कंपोजिट विद्यालय हुसैनपुर और जूनियर हाईस्कूल पूरे नेवाजी में मिशन सक्षम के तहत समाचार पत्र पठन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने अखबार की खबरों और संपादकीय अंशों का वाचन कर अपनी पढ़ने की क्षमता का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में शिक्षकों ने बच्चों को समाचार पत्र पढ़ने के तरीके बताए। साथ ही सुर्खियों को समझने और खबरों के मुख्य बिंदुओं को पहचानने की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने मुख्य खबरों, संपादकीय अंशों और सामान्य ज्ञान से जुड़े स्तंभों को पढ़ा। शिक्षकों ने कठिन शब्दों के अर्थ समझाए और पढ़ी गई खबरों से जुड़े सवाल पूछे।
जूनियर हाईस्कूल पूरे नेवाजी के प्रधानाध्यापक विक्रमादित्य तिवारी और कंपोजिट विद्यालय हुसैनपुर की अध्यापिका कमलेश तिवारी ने बताया कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है। उनकी भाषा, पठन क्षमता और बौद्धिक विकास को भी बढ़ावा मिलता है। नियमित अखबार पढ़ने से बच्चों में सामान्य ज्ञान बढ़ने के साथ आसपास की घटनाओं के प्रति जागरूकता आती है। इस पहल पर अभिभावक ग्राम प्रधान सतीश मिश्रा, हनुमान सरोज, राकेश, संगीता, कंचन, बजरंग, रामकिशोर मौर्य और संजय चौहान ने संतोष जताया। इस अवसर पर पूर्णिमा, मोहिनी वर्मा, अभिनय सिंह, चंद्रशेखर, जितेंद्र कुमार, अनिल और ऋषभ उपस्थित रहे।