{"_id":"6af8bdc88cde8de7bf07e6ef","slug":"farmer-dies-after-being-struck-by-a-train-amethi-news-c-96-1-ame1002-180441-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ट्रेन की चपेट में आकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ट्रेन की चपेट में आकर किसान की मौत
Sun, 15 Nov 2026 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ-सुल्तानपुर रेल ट्रैक पर महुआबोझ रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। कमरौली के पलिया पश्चिम गांव निवासी प्रेमशंकर (55) खेत जाने के लिए घर से निकले थे। काफी देर तक नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। हादसे की जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
रंजीत कुमार के मुताबिक उनके चाचा प्रेमशंकर खेती-किसानी करते थे। शनिवार सुबह शौच के लिए खेत जाने की बात कहकर घर से निकले थे। काफी देर तक घर नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान पता चला कि महुआबोझ रेलवे क्रॉसिंग के पास रेल ट्रैक पार करते समय एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। परिजन मौके पर पहुंचे तो शव प्रेमशंकर का निकला।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्रेमशंकर रेल ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन आ गई। चालक ने हॉर्न बजाकर उन्हें सचेत करने का प्रयास किया, मगर वह जल्दबाजी में ट्रैक पार करते रहे और ट्रेन की चपेट में आ गए। गेटमैन की सूचना पर पहुंचे एसओ मुकेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। सीओ अतुल सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही से ट्रैक पार करने के दौरान हादसा होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
पति को पुकारकर बिलखती रही पत्नी
प्रेमशंकर की मौत के बाद पत्नी जगपता का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार पति को पुकारकर बिलखती रहीं। यह देख मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। बेटियां मीना और सीमा पिता की मौत से बदहवास हैं। बेटे दीपक, प्रदीप और कुलदीप सूरत में रहते हैं। पिता की मौत की खबर मिलने पर वे घर के लिए रवाना हो गए। रिश्तेदार और ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।