{"_id":"6af8bd8eaa9848ff26065460","slug":"adopt-virtuous-conduct-and-altruism-in-life-amethi-news-c-96-1-ame1002-180391-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जीवन में सदाचार और परोपकार अपनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जीवन में सदाचार और परोपकार अपनाएं
Sun, 15 Nov 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर के पूरे लादी शुक्ल कटेहटी में श्रीमद्भागवत कथा सुनते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक
जगदीशपुर। जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है और धर्म संकट में पड़ता है, तब-तब भगवान भक्तों की रक्षा और धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। भगवान विष्णु का वराह अवतार भी इसी उद्देश्य से हुआ था। यह प्रसंग शनिवार को पूरे लादी शुक्ल कटेहटी में चल रही चार दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन प्रवाचक सत्यम शुक्ला ने सुनाया।
प्रवाचक ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में सत्य, सदाचार और परोपकार को अपनाना चाहिए। निस्वार्थ भाव से की गई भक्ति ही ईश्वर तक पहुंचने का सरल मार्ग है। सच्ची भक्ति केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होती, बल्कि मन, वचन और कर्म की पवित्रता भी इसमें जरूरी है। अहंकार और स्वार्थ का त्याग कर भगवान के प्रति समर्पण करने से मनुष्य को आत्मिक शांति मिलती है।
उन्होंने कहा कि प्रभु का स्मरण और सत्संग मनुष्य के विचारों को शुद्ध करते हैं। इससे जीवन में प्रेम, दया, संयम और परोपकार की भावना विकसित होती है। इस दौरान मुख्य यजमान रामावती, राजेश शुक्ल, विपिन शुक्ला, विजय शुक्ला, डॉ. प्रदीप तिवारी, राजकुमार, सुनील सेठ, राघवेंद्र तिवारी और सोनू यज्ञसैनी आदि मौजूद रहे।