फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amethi: अमेठी में अनूठी घटना... 100 साल पुराने महादेव के मंदिर में स्थापित हुई बुद्ध की प्रतिमा, दिए गए बयान

Mon, 12 May 2025 07:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Mon, 12 May 2025 07:50 PM IST
सार

अमेठी के 100 साल पुराने शिव मंदिर में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की गई है। इस मंदिर में शिवरात्रि के अवसर पर बड़ा मेला लगता है और वर्ष में दो बार भंडारा का आयोजन होता है।

विज्ञापन
Amethi: Mahatma Buddha's statue installed in Jharkhandeshwar Mahadev Temple
- फोटो : amar ujala

बुद्ध पूर्णिमा इस बार अमेठी के लिए खास बन गया। वर्जनाओं के इतर शहर ने अध्याय में नया अध्याय जोड़ा। प्राचीन शिव मंदिर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित कर सामाजिक सोच को भी नई दिशा दी। संदेश साफ रहा कि शिव मंदिर परिसर में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की गई है।



सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि महात्मा बुद्ध ने किसी भी विचारधारा का विरोध नहीं किया।

Amethi: Mahatma Buddha's statue installed in Jharkhandeshwar Mahadev Temple
- फोटो : amar ujala

जिला मुख्यालय गौरीगंज के राजगढ़ वार्ड संख्या-12 स्थित झारखंडेश्वर महादेव मंदिर परिसर में प्रतिमा का अनावरण नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक सिंह पचेहरी ने सोमवार दोपहर 12 बजे किया। मंदिर परिसर में महात्मा बुद्ध को पीपल वृक्ष के नीचे स्थापित किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि शीघ्र ही प्रतिमा के ऊपर छत का निर्माण कार्य भी किया जाएगा।

Amethi: Mahatma Buddha's statue installed in Jharkhandeshwar Mahadev Temple
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि जिस तरह से महात्मा बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया ठीक उसी तरह समाज के लोग ज्ञान प्राप्त कर सभी का कल्याण करें। कार्यक्रम के आयोजक मंशा राम मौर्य ने कहा कि महात्मा बुद्ध के विचारों ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है, आज उनकी प्रतिमा स्थापित करके उनके विचारों को सर्वजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Amethi: Mahatma Buddha's statue installed in Jharkhandeshwar Mahadev Temple
- फोटो : amar ujala

अधिवक्ता महेश कनौजिया ने कहा कि महात्मा बुद्ध ने किसी भी विचारधारा का विरोध नहीं किया। महात्मा बुद्ध ने पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया। इस मौके पर वार्ड सभासद सोनू कनौजिया, संजय कनौजिया, विनय तिवारी, ओपी सिंह, पवन कुमार मौर्य, केके कनौजिया, राम अवध मौर्य, प्रदीप मौर्य, विवेक मौर्य आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Amethi: Mahatma Buddha's statue installed in Jharkhandeshwar Mahadev Temple
- फोटो : amar ujala

करीब 100 साल पुराना मंदिर
झारखंडेश्वर महादेव मंदिर करीब 100 साल से अधिक पुराना बताया जा रहा है। वार्ड सभासद सोनू कनौजिया ने बताया कि परिसर में मुख्य रूप से शिवलिंग विराजमान है। इसके अतिरिक्त हनुमानजी, गणेशजी, देवी की प्रतिमा मौजूद है। स्थानीय आस्था का प्रमुख केंद्र है। शिवरात्रि के मौके पर बड़ा मेला लगता है। वहीं वर्ष में दो बार भंडारा का भी आयोजन किया जाता है। अब मंदिर परिसर में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा की स्थापना भी कर दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed