{"_id":"6af8bcede6b61483b000bbf1","slug":"a-human-life-becomes-meaningful-through-virtuous-deeds-amethi-news-c-96-1-ame1015-180386-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सत्कर्मों से सार्थक होता है मनुष्य का जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सत्कर्मों से सार्थक होता है मनुष्य का जीवन
Sun, 15 Nov 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
सेमरौता कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर प्रज्ञा पुराण कथा सुनते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक
इन्हौंना। मनुष्य का जीवन तभी सार्थक होता है, जब उसके विचारों में पवित्रता और कर्मों में श्रेष्ठता हो। जरूरतमंदों की सेवा, दूसरों के प्रति सद्भाव और परोपकार ही ईश्वर की सच्ची आराधना है। प्रज्ञा पुराण की शिक्षाएं मनुष्य को आत्मबोध, आत्मशुद्धि और मोक्ष का मार्ग दिखाती हैं। ये बातें शनिवार को सेमरौता कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में चल रही पांच दिवसीय प्रज्ञा पुराण कथा एवं 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में शांतिकुंज हरिद्वार से आए प्रवाचक नरेंद्र विद्यार्थी ने कहीं।
प्रवाचक ने कहा कि प्रज्ञा पुराण कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानव जीवन को श्रेष्ठ बनाने का दिव्य माध्यम है। सांसारिक मोह-माया से ऊपर उठकर सत्कर्मों को जीवन का आधार बनाने से ही मनुष्य आत्मकल्याण की दिशा में आगे बढ़ सकता है। सदाचार, सेवा, त्याग और परोपकार जैसे गुणों को अपनाने से जीवन स्वयं साधना बन जाता है।
उन्होंने कहा कि केवल पूजा-पाठ करने से ही ईश्वर की सच्ची आराधना नहीं होती, बल्कि जरूरतमंदों की मदद करना और सभी के प्रति सद्भाव रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर श्रीकांत पांडेय, अवनींद्र सिंह, घनश्याम तिवारी, रत्नाकर पांडेय, सुशील चंद्र, चंद्रमणि पांडेय, गुड्डू मिश्रा, समीर, सत्याश, शिवम, छोटू आदि मौजूद रहे।