{"_id":"6af8bc8c621d0553bc029a8b","slug":"jaya-tops-in-essay-writing-amethi-news-c-96-1-ame1002-180448-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: निबंध में जया अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: निबंध में जया अव्वल
Sun, 15 Nov 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
राजकीय हाईस्कूल सवितापुर में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। स्रोत: विद्यालय प
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल सवितापुर में छात्र-छात्राओं की प्रतिभा निखारने के लिए सामान्य ज्ञान, भाषण, रंगोली और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित होने के बाद विजेताओं को सम्मानित किया गया।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में राखी ने प्रथम, सोनिया ने द्वितीय और अखिलेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में शिवा पहले, चांदनी दूसरे और इरफान तीसरे स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में नैना ने प्रथम, अंशिका ने द्वितीय और राधा ने तृतीय स्थान हासिल किया। निबंध प्रतियोगिता में जया ने पहला, शिवकांती ने दूसरा और राधा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिताओं में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों के साथ अन्य प्रतिभागियों ने भी अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों की विषय संबंधी जानकारी परखी गई। भाषण प्रतियोगिता में विचारों को स्पष्ट ढंग से रखने और अभिव्यक्ति की क्षमता का आकलन हुआ।
विज्ञापन
रंगोली में कल्पनाशीलता और कलात्मक हुनर देखने को मिला। वहीं निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने विचारों को शब्दों में व्यक्त किया। प्रधानाचार्य एकता त्रिपाठी ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है।