फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज में डॉ. माधवी मित्तल का अल्ट्रासाउंड केंद्र सील, अभिलेख न दिखाने पर कार्रवाई

Mon, 09 Mar 2020 12:48 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Mar 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound center seal of Dr. Madhavi Mittal in Prayagraj, action on not showing records
prayagraj news - फोटो : prayagraj

पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी ने रविवार को सिविल लाइंस स्थित डॉ. माधवी मित्तल का अल्ट्रासाउंड केंद्र सील कर दिया। अफसरों ने बताया कि सोनोग्राफी पंजीकरण पंजिका अभिलेख न दिखा पाने पर यह कार्रवाई की गई है। रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया जाएगा। मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के साथ कड़ी छानबीन के बाद की गई इस कार्रवाई की इलाहाबाद मेडिकल एसोसिशन ने निंदा की है।



पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. एके तिवारी के मुताबिक शनिवार को शिकायतों के आधार पर सिविल लाइंस के  लोहिया मार्ग स्थित ब्रेस्ट इमैजिंग एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वहां कई गड़बड़ियां थीं। डॉक्टर बुलाने पर सामने नहीं आईं। कर्मचारियों ने सोनोग्राफी पंजीकरण और विवरण पंजिका के साथ अन्य अभिलेख जांच के लिए उपलब्ध नहीं कराए। 

Ultrasound center seal of Dr. Madhavi Mittal in Prayagraj, action on not showing records
बूचड़खाना सील किया

डॉ. तिवारी के मुताबिक रविवार सुबह तक जांच के लिए वांछित अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा गया था। रविवार सुबह वह मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के साथ फिर जांच के अल्ट्रासाउंड केंद्र पहुंचे।

वहां सेंटर निदेशक संचालिका डॉ. माधवी मित्तल नहीं थी, लेकिन सोनोग्राफी कक्ष खुला था। यह नियमत: गलत है। दूसरे दिन भी वहां मौजूद कर्मचारी जांच में पंजीकरण, सोनोग्राफी संबंधी विवरण नहीं दे सके। न ही जांच के लिए अभिलेख उपलब्ध कराए। इन गड़बड़ियों पर अल्ट्रासाउंड केंद्र सील किया गया। कार्रवाई के बाद कर्मचारियों ने बताया कि डॉ. माधवी शहर से बाहर गई हैं।

Ultrasound center seal of Dr. Madhavi Mittal in Prayagraj, action on not showing records
सील किया गया ऑफिस। - फोटो : अमर उजाला
नोडल अधिकारी के मुताबिक रेडियोलाजिस्ट डॉ. माधवी मित्तल की गैरमौजूदगी में सोनोग्राफी सेंटर का खुलना ही गलत है। सीलबंदी की कार्रवाई के बाद सक्षम प्राधिकारी जिलाधिकारी की ओर से उन्हें अनियमितताओं के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। 
 

एएमए के सदस्य डॉक्टरों ने कहा, उत्पीड़न की है कार्रवाई

इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) के पदाधिकारियों ने अल्ट्रासाउंड केंद्र सील करने को उत्पीड़न की कार्रवाई करार दिया है। एएमए की आपात बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि महिला दिवस पर महिला चिकित्सक के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई निंदनीय है। अध्यक्ष डॉ. राधारानी घोष और सचिव डॉ. राजेश मौर्या ने कहा कि डॉ. माधवी शहर के बाहर हैं।

स्टाफ ने कंप्यूटर पर विवरण दिखाए लेकिन पंजीकरण पंजिका डॉक्टर के पास थी, इसलिए उसे नहीं दिखाया जा सका। जांच टीम को इस बारे में जानकारी दी गई लेकिन वह नहीं माने। डॉक्टरों ने कहाकि जांच के दौरान किसी तरह की कमी नहीं मिली,यह सिर्फ दबाव बनाने के लिए की गई कार्रवाई है। बैठक में बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed