महाकुंभ के रिहर्सल के तौर पर माघ मेला में पहली बार अरैल घाट पर टेंट सिटी बसा दी गई है। इसमें फिलहाल 20 डीलक्स कॉटेज बनाए गए हैं। लग्जरी सुविधाओं से युक्त इस कॉटेज में लाउंज भी बनाए गए हैं, जहां बैठकर पर्यटक गंगा दर्शन का लाभ ले सकेंगे। इस टेंट सिटी का रविवार को औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने उद्घाटन किया।
अरैल में सोमेश्वर महादेव मंदिर के ठीक सामने 10 बीघे में टेंट सिटी की छटा देखते बन रही है। इसमें फिलहाल कुल 20 डीलक्स कॉटेज लगाए गए हैं। एक डीलक्स कॉटेज 36 फीट चौड़ा और 60 फीट लंबा बनाया गया है। प्रत्येक कॉटेज में डबल बेडवाले मास्टर बेडरूम के साथ अटैच वाशरूम, एक कम्युनिटी किचन की सुविधा दी गई है।
2 of 6
Prayagraj News : कैबिनेट मंत्री नंदी ने टेंट सिटी का उद्घाटन किया।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रत्येक कॉटेज के प्रवेश द्वार वाले हिस्से में नेट से सुसज्जित लाउंज भी बनाया गया है। इस लाउंज में पर्यटकों के बैठने और चाय-नाश्ते के लिए दो-दो कुर्सियां, टेबल की भी सुविधा मिलेगी। पर्यटक इस लाउंज में बैठकर गंगा दर्शन के साथ ही गुनगुनी धूप का आंनद भी ले सकेंगे। पर्यटकों को यहां से नाव या स्टीमर के जरिए माघ मेला क्षेत्र का भ्रमण करने की भी सुविधा मिलेगी।
3 of 6
Prayagraj News : कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने टेंट सिटी का उद्घाटन किया।
- फोटो : अमर उजाला।
पर्यटन विभाग और पीडीए की बेवसाइड से इस कॉटेज की बुकिंग होगी। टेंट सिटी का फीता काटकर उद्घाटन करने के बाद मंत्री नंदी ने बताया कि महाकुंभ 2025 के ट्रायल के रूप में इस टेंट सिटी को बसाया गया है। महाकुंभ 2025 विश्व का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक आयोजन होगा।
4 of 6
Prayagraj News : मंत्री नंदी ने टेंट सिटी का निरीक्षण किया।
- फोटो : अमर उजाला।
मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस आयोजन की रूपरेखा बनाने के साथ ही तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस मौके पर मेलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान,एसएसपी मेला राजीव नारायण मिश्र, एडीएम दयानंद प्रसाद, विवेक चतुर्वेदी, एसीपी अजीत सिंह चौहान उपस्थित थे।
5 of 6
Prayagraj News : मंत्री नंदी ने टेंट सिटी का निरीक्षण किया।
- फोटो : अमर उजाला।
हरिद्वार-उज्जैन और नासिक के नाम पर कॉटेज, बुकिंग आज से
अरैल में बनी टेंट सिटी की सोमवार से बुकिंग शुरू हो जाएगी। प्रयागराज मेला प्राधिकरण से जुड़े अफसरों ने बताया कि चार स्थानों पर चहां महाकुंभ लगता रहा है, उन स्थानों के नाम पर एलग-अलग चार ब्लॉक बनाए गए हैं। इसमें प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक के नाम पर डीलक्स कॉटेज बनाए गए हैं। इस कॉटेज का एक दिन का किराया पांच हजार रुपये निर्धारित किया गया है।