फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीसीएस इंटरव्यू में भी याद किए गए लालजी टंडन, राजनैतिक सफर और गेस्टहाउस कांड के बारे में पूछे सवाल

Wed, 22 Jul 2020 11:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 22 Jul 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
Questions asked about Lalji Tandon in PCS interview political journey and guesthouse scandal
लालजी टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के राज्यपाल रहे लालजी टंडन के निधन पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने भी उन्हें याद किया। हालांकि इसके लिए कोई सभा या कार्यक्रम नहीं हुआ, बल्कि पीसीएस-2018 के इंटरव्यू में लालजी टंडन से जुड़े कई सवाल पूछे गए। तीन दिन के ब्रेक के बाद मंगलवार से दोबारा शुरू हुए इंटरव्यू में 115 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें 110 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई और पांच ने इंटरव्यू छोड़ दिया।
Questions asked about Lalji Tandon in PCS interview political journey and guesthouse scandal
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
इंटरव्यू के दौरान कुछ अभ्यर्थियों से लालजी टंडन के राजनैतिक सफर के बारे में पूछा गया। कुछ अभ्यर्थियों से सवाल किए गए कि लालजी टंडन कहां-कहां राज्यपाल रहे? वह कितनी बार सांसद या विधायक रहे? कुछ अभ्यर्थियों से गेस्टहाउस कांड के बारे में भी पूछा गया। हालांकि, मंगलवार को भी इंटरव्यू में कोरोना से जुड़े सवाल छाए रहे। इंटरव्यू के पहले दिन से ही ज्यादातर अभ्यर्थियों ने एक सवाल जरूर पूछा जा रहा है कि कोरोना को कैसे कंट्रोल किया जा सकता है। 
Questions asked about Lalji Tandon in PCS interview political journey and guesthouse scandal
साक्षात्कार - फोटो : पेक्सेल्स
इसके अलावा कुछ अभ्यर्थियों का इंटरव्यू उनके विषय पर ही केंद्रित हो गया और इंटरव्यू बोर्ड ने यह परखने की कोशिश की कि अभ्यर्थी को अपने विषय के बारे में कितना मालूम है। बहुत से अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश के बारे में अधिक से अधिक जानकारी जुटाकर पहुंच रहे हैं, लेकिन ऐसे अभ्यर्थियों को भी बोर्ड के कठिन सवालों से जूझना पड़ रहा है। कुछ अभ्यर्थियों से उनके जिलों के इतिहास और भूगोल के बारे में ही सवाल पूछ लिए गए। इंटरव्यू के दौरान प्रदेश में महिलाओं के लिए चल रही योजनाओं के बारे में भी काफी सवाल पूछे जा रहे हैं। अभ्यर्थियों से पूछा गया कि महिला विश्वविद्यालय के लिए क्या योजनाएं हैं? दिव्यांगजनों के लिए प्रदेश में कौन सी महत्वपूर्ण योजनाएं हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन
Questions asked about Lalji Tandon in PCS interview political journey and guesthouse scandal
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली - फोटो : एएनआई
ओली पर क्यों भड़के साधु-संत
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली इन दिनों अपने एक विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। पीसीएस के इंटरव्यू में भी वह चर्चा से बाहर नहीं रह सके। इंटरव्यू में एक अभ्यर्थी से पूछा गया कि नेपाल के प्रधानमंत्री ओली पर भारत के साधु-संत क्यों भड़के हुए हैं। उन्होंने अपने विवादित बयान में क्या कहा है। वहीं, एक अन्य अभ्यर्थी से पूछा गया कि भारत-नेपाल के संबंध को लेकर आजकल क्या चल रहा है।
 
विज्ञापन
Questions asked about Lalji Tandon in PCS interview political journey and guesthouse scandal
प्रतीकात्मक तस्वीर
इंटरव्यू में पूछे गए कुछ अन्य महत्वपूर्ण सवाल
उपभोक्ता कानून में संशोधन का सामान्य परिवार पर इसका क्या असर
कोरोना संक्रमण बढने का प्रमुख कारण क्या है
पंथनिरपेक्ष शब्द का प्रयोग कब और कहां हुआ
भारत में महिला शिक्षा की पैरवी करने वाली पहली महिला कौन है
आत्मनिर्भर भारत से कैसे आत्मनिर्भर बना जा सकता है
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed