फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj Update: बारिश से सड़कें और गलियां लबालब, घरों में भी घुसा पानी, देखें तस्वीरें

Sat, 11 Jul 2020 10:13 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Jul 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Update: Roads and lanes are heavy due to rain and water enters houses too
prayagraj news - फोटो : prayagraj

शनिवार की सुबह झमाझम बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। सड़क की पटरियों से लेकर गलियों तक जलभराव से लोग घंटों घरों से निकल नहीं सके। कहीं कमर तक तो कहीं घुटने तक पानी लगे होने से मुसीबत पैदा हो गई। नगर निगम की ओर से पंप लगाकर पानी निकाला गया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। फिर भी, कई मोहल्लों में सड़कों की पटरियों पर शाम तक पानी लगा रहा।

Prayagraj Update: Roads and lanes are heavy due to rain and water enters houses too
prayagraj news - फोटो : prayagraj

भोर से शुरू हुई तेज बारिश की वजह से शहर के निचले स्तरों में बसे मुहल्लों में जलभराव से ज्यादा दिक्कतें हुईं। सुबह करेली के गौशनगर, गड्ढा कॉलोनी की सड़कों पर कमर तक पानी लग गया।

Prayagraj Update: Roads and lanes are heavy due to rain and water enters houses too
prayagraj news - फोटो : prayagraj

नाले चोक होने से घरों में गंदा पानी घुसने की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई। इसी तरह अल्लापुर की भी कई सड़कों और गलियों में जल भराव होने से लोग घंटों घरों से बाहर नहीं निकल सके। दिन के 10:30 बजे तक लगातार बारिश होती रही। इससे जार्ज टाउन, टैगोर टाउन, मेडिकल चौराहा, लाउडर रोड के अलावा निरंजन डॉट पुल के नीचे जल भराव से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj Update: Roads and lanes are heavy due to rain and water enters houses too
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कीडगंज की  बीच वाली सड़क नई बस्ती और सिविल लाइंस के एकलव्य चौराहे के पास बी लबालब पानी भरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस दिन 15.6 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई, लेकिन नगर निगम की मशक्कत के बाद भी देर शाम तक कई इलाकों की सड़कों से पानी नहीं निकल सका था। जलभराव के साथ ही कीचड़ से सराबोर सड़कों और गलियों में फिसलन नगर निगम के इंतजामों की हकीकत बयां करने के लिए काफी थी। 

विज्ञापन
Prayagraj Update: Roads and lanes are heavy due to rain and water enters houses too
prayagraj news - फोटो : prayagraj

जीटीवी नगर में घरों में घुसा पानी, सैकड़ों परिवारों की गृहस्थी बर्बाद

प्रयागराज। करेली के जीटीबी नगर में नालों की सफाई के नाम पर खानापूर्ति का असर शनिवार को बारिश के बाद देखा गया। बारिश से जीटीबी नगर के सैकड़ों घरों में पानी भर गया। घरों में पानी भरने से किचन से लेकर बेडरूम तक रखे गृहस्थी केसामान व राशन भीग कर खराब हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed