फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराजः पंडालों में संधि पूजा, मारा गया महिषासुर, देखें सभी तस्वीरें

Mon, 07 Oct 2019 01:17 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Oct 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Sandhi Puja in Pandals, Mahishasura killed, see all photos
navratri in prayagraj - फोटो : प्रयागराज

महाअष्टमी पर रविवार को पूजा पंडालों में महिषासुर मर्दन के प्रसंग को याद करते हुए मंत्रोच्चार से संधि पूजा की गई। इस बीच श्रद्धालुओं ने जयकार लगाए। पूजा के दौरान दुर्गा पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा। देवी दरबार में बड़ी संख्या में दीपक भी जलाए गए।



परंपरागत रूप से महाअष्टमी पर देवी के पूजन और दर्शन के लिए शाम से लेकर आधी रात के बाद तक पंडालों में लोगों के आने का क्रम बना ही रहा। महासप्तमी को प्राण प्रतिष्ठा और चक्षुदान के बाद हर कोई परिवार के साथ दर्शन और भोग के लिए पहुंचा। दोपहर के पहले तक पुष्पांजलि के लिए महिलाओं का जमावड़ा रहा। कमेटियों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई थी।

करेलाबाग, करेली, अतरसुइया, शास्त्रीनगर, अल्लापुर, बाई का बाग, लूकरगंज, कर्नलगंज, कटरा आदि के पूजा पंडालों में संधि पूजा के साथ ही विविधतापूर्ण कार्यक्रम हुए। श्रीश्री दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से चौफटका, चकनिरातुल में देवी का दरबार सजा। मुख्य यजमान श्याम सुंदर सिंह पटेल ने आरती उतारी।

Prayagraj: Sandhi Puja in Pandals, Mahishasura killed, see all photos
बाईका बाग दुर्गापूजा पंडाल - फोटो : प्रयागराज

संधि पूजा के दौरान बजता रहा ढाक
पूजा पंडालों में रविवार संधि पूजा के दौरान सबसे ज्यादा गहमागहमी रही। पूजा, अंजलि के बाद दोपहर 1.51  बजे से 2.45 बजे केबीच विशिष्ट महासंधि पूजा हुई। यह वह अवधि मानी जाती है, जिसमें भगवती ने महिषासुर का वध किया था। इस दौरान ढाक की थाप और धुनूची के साथ देवी का आह्वान का  क्रम जारी रहा। पूजा के समय पंडाल में श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा।

Prayagraj: Sandhi Puja in Pandals, Mahishasura killed, see all photos
बाईका बाग दुर्गापूजा पंडाल - फोटो : प्रयागराज

कर्नलगंज बारवारी में संधि पूजा, लगा भोग

प्रयागराज। कर्नलगंज बारवारी में पुरोहितों की मौजूदगी में विशिष्ट संधि पूजा हुई। शहर की सबसे पुरानी बारवारी अबकी पूजा का 167वां मना रही है। शंकर चटर्जी के मुताबिक अंग्रेजों के साथ बंगाल से आए रामचंद्र बनर्जी ने वर्ष 1853 में बारवारी की स्थापना के साथ संस्थागत पूजा की शुरुआत की थी। कर्नलगंज बारवारी दुर्गा पूजा सोसाइटी का वर्ष 1976 में रजिस्ट्रेशन कराया गया था। सचिव आलोक राय, अध्यक्ष सुशांतो भट्टाचार्य की देखरेख में हुए भंडारे और भोग की व्यवस्था में शिखा मुखर्जी, रूमपी शीट, जबा भट्टाचार्या, काकोली चटर्जी, एला बसाक, अर्चना मुखर्जी आदि शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj: Sandhi Puja in Pandals, Mahishasura killed, see all photos
सिविल लाइंस प्रयाग संगीत समिति का पंडाल - फोटो : प्रयागराज
सिविल लाइंस प्रयाग संगीत समिति का पंडाल
विज्ञापन
Prayagraj: Sandhi Puja in Pandals, Mahishasura killed, see all photos
navratri in prayagraj - फोटो : प्रयागराज

दरभंगा कालोनी में सजा दुर्गा पूजा पंडाल।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed