फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाशिवरात्रि पर बम-बम भोले के उद्घोष से गूंजा प्रयागराज

Sat, 22 Feb 2020 01:13 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Feb 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj reverberated on the occasion of Maha Shivaratri
prayagraj news - फोटो : prayagraj

वेलपत्र, धतूरा, आम केबौर और जौ की बालियों से शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर देवाधिदेव महादेव की सविधि आराधना की गई। रंग-बिरंगे फूलों, गजरों और झालरों से सजे शिव मंदिरों में तरह-तरह की झांकियां सजाई गईं। दिन भर बाबा का दूध और गंगा जल से अभिषेक किया जाता रहा। इस दौरान शिवालयों में देर शाम तक हर हर महादेव के उद्घोष गूंजते रहे।

Prayagraj reverberated on the occasion of Maha Shivaratri
prayagraj news - फोटो : prayagraj

यमुना किनारे सरस्वती घाट पर स्थित मनकामेश्वर महादेव का गेंदा, गुलाब, बेला और रजनीगंधा के फूलों से मोहक शृंगार किया गया। पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया था। भोर से देर शाम तक मंदिर में रुद्राभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर के महंत स्वामी श्रीधरानंद महाराज के निर्देशन में भव्य शृंगार झांकी सजाई गई थी। इसी तरह संगम स्थित अकबर के किले में स्थित पातालपुरी में भी भगवान शूलटंकेश्वर महादेव की फूलों से भव्य झांकी सजाई गई। दिन भर रुद्राभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।

Prayagraj reverberated on the occasion of Maha Shivaratri
prayagraj news - फोटो : prayagraj

प्रधानपुरी रवींद्र नाथ योगेश्वर के निर्देशन में महाआरती हुई। इसी तरह कीडगंज स्थित निर्मलपंचायती अखाड़ा परिसर में स्थित निर्मलेश्वर महादेव की भव्य शृंगार झांकी सजाई गई। महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री की मौजूदगी में शृंगार किया गया। बादशाहीमंडी स्थित बड़ा गणेश मंदिर परिसर में स्थित शूलटंकेश्वर महादेव की सुबह शृंगार झांकी सजाई गई। रंग-बिरंगे फूलों की झांकी के बीच बाबा के रुद्राभिषेक के लिए भीड़ लगी रही। रात को चार पहर की आरती हुई। इसी तरह बैरहना स्थित प्राचीन सिद्धपीठ निंबार्क आश्रम में महंत स्वामी राधा माधव दास के निर्देशन में शिवरात्रि महोत्सव किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj reverberated on the occasion of Maha Shivaratri
prayagraj news - फोटो : prayagraj

पं शिवाकांत पांडेय के निर्देशन में सुबह सात बजे से ही रुद्राभिषेक प्रारंभ हो गया। इस दौरान जलाभिषेक व षोडशोपचार पूजन भी होता रहा। शाम को सर्वेश्वर महादेव का भव्य पुष्प शृंगार किया गया। मंदिर परिसर में 1001दीप जलाए गए। देर रात तक कीर्तन-भजन में भीड़ लगी रही। इसी तरह जीरो रोड़ स्थित हाटकेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भी भव्य शृंगार झांकी सजाई गई।सुबह पांच बजे से दोपहर एक बजे तक रुद्राभिषेक के बाद पट बंद कर दिए गए।

विज्ञापन
Prayagraj reverberated on the occasion of Maha Shivaratri
prayagraj news - फोटो : prayagraj
फिर, शाम छह बजे से देर रात तक पूजन -अर्चन का सिलसिला चला। हाटकेश्वर नाथ बाबा का मंदिर पश्चिम बंगाल कारीगरों ने रंग -बिरंगे फूलों से सजाया था। इस अवसर पर गुजराती समाज के लोगों की भीड़ लगी रही। इस मौके पर धीरज नागर, अरविंद कुमार दवे, नित्यानंद नागर, अमित नागर, आजय नागर, संजीव नागर, ज्योति प्रकाश मेहता, केएम मेहता, अतुल झा, आशीष नागर, अरुण कुमार नागर समेत तमाम लोग उपस्थित थे।

सिविल लाइंस स्थित बुद्धेश्वर महादेव की भी मनोहारी शृंगार झांकी के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। रात आठ बजे बुद्धेश्वर महादेव की विशेष रुद्र-भस्म आरती उतारी गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed