{"_id":"63a131ae165fa619b04fcd81","slug":"mob-pelted-stones-ransacked-and-arson-after-thrashing-students-in-allahabad-university-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बवाल की 11 तस्वीरें: हिंसा की आग में धधक उठी इलाहाबाद यूनिवर्सिटी, पथराव-तोड़फोड़ और आगजनी के बीच चलीं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बवाल की 11 तस्वीरें: हिंसा की आग में धधक उठी इलाहाबाद यूनिवर्सिटी, पथराव-तोड़फोड़ और आगजनी के बीच चलीं गोलियां
Tue, 20 Dec 2022 09:31 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 20 Dec 2022 09:31 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बवाल।
- फोटो : अमर उजाला।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों की पिटाई के बाद सोमवार को जमकर बवाल हुआ। उग्र भीड़ ने पथराव, तोड़फोड़ के साथ आगजनी की। कार्यालयों के दरवाजे-खिड़कियों के साथ ही दर्जनों वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए। दो बाइकें व जनरेटर फूंकने के साथ कैंटीन को भी आग के हवाले कर दिया। आरोप है कि सुरक्षा गार्डों ने छात्रों की पिटाई के साथ ही फायरिंग की। इसमें आठ छात्र जख्मी हुए हैं। बवाल पूर्व छात्रनेता व कांग्रेस के प्रदेश सचिव विवेकानंद पाठक से अभद्रता से शुरू हुआ। वह यूनियन हॉल के पास स्थित एसबीआई शाखा में जा रहे थे। आरोप है कि सुरक्षा गार्डों ने उन्हें भीतर जाने से रोक दिया।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बवाल।
- फोटो : अमर उजाला।
इसे लेकर नोकझोंक हुई तो एक असिस्टेंट प्रोफेसर के बीचबचाव पर मामला शांत हो गया और विवेकानंद भीतर चले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद बड़ी संख्या में गार्ड डंडे व लोहे की रॉड व असलहों से लैस होकर आए और छात्रों को पीटना शुरू कर दिया।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बवाल।
- फोटो : अमर उजाला।
निहत्थे छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। आरोप है कि विरोध पर फायरिंग भी की गई। इसकी जानकारी पर बड़ी संख्या में छात्र जुट गए और उन्होंने पथराव करते हुए गार्डों को खदेड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बवाल।
- फोटो : अमर उजाला।
इसके बाद बवाल शुरू हो गया। पथराव करते हुए आगे बढ़े छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक, रजिस्ट्रार समेत कई कार्यालयों के दरवाजे-खिड़कियां तोड़ दिए।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बवाल।
- फोटो : अमर उजाला।
पुलिस के खदेड़ने पर केंद्रीय पुस्तकालय की तरफ स्टैंड में खड़े शिक्षकों-कर्मचारियों के आठ वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए। इसके साथ ही परिसर में खड़ी तीन और यूनियन भवन रोड व बैंक रोड पर एक-एक कारों में भी तोड़फोड़ की।