फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वसंत पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में डुबकी

Fri, 31 Jan 2020 12:43 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 31 Jan 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
Millions of devotees took a dip in Sangam on Vasant
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज

वसंत पंचमी पर बृहस्पतिवार को संगम पर पुण्य की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया। आधी रात के बाद से ही संगम जाने वाले मार्गों पर आस्था-भक्ति की लहरें हिलोरें मारने लगीं। एक तरफ संगम स्नान, दूसरी ओर सर्कुलेटिंग एरिया में अदृश्य सरस्वती के नाम पर दीपदान और त्रिवेणी में दूध की धार अर्पित कर अभिषेक करने की दिन भर होड़ मची रही। मेला प्रशासन ने देर शाम तक 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के संगम स्नान का अनुमान व्यक्त किया।

Millions of devotees took a dip in Sangam on Vasant
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज

संगम नोज समेत माघ मेला के आठ किमी लंबे गंगातट बृहस्पतिवार भोर में स्नानार्थियों की भीड़ से खचाखच भर गए। वसंत पंचमी भले ही एक दिन पहले लग गई थी, लेकिन उदया तिथि में स्नान के लिए हर किसी को सूर्योदय का इंतजार था। पौ फटने के साथ ही अरैल से नागवासुकि के बीच मेला के छह सेक्टर में बने 20 घाटों पर गंगा-यमुना, सरस्वती के जयघोष के साथ डुबकी लगने लगी।

Millions of devotees took a dip in Sangam on Vasant
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज

सुबह सीएम समेत कई मंत्रियों के संगम स्नान के लिए पहुंचने के बावजूद आम श्रद्धालुओं को कहीं व्यवधान का सामना नहीं करना पड़ा। पुण्य की डुबकी लगाने के लिए संगम पर श्रद्धालुओं का तांता संगम जाने वाले हर मार्ग पर लगा रहा। संगम जाने वाले मार्गों पर दूर-दराज से आए लोग एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर चल रहे थे। रास्ते भर ढोल, झांझ, हारमोनियम के साथ रामनाम संकीर्तन करने वाली भजन मंडलियां श्रद्धालुओं में भक्ति भाव का और भी संचार करती रहीं। संगम में डुबकी के साथ दान और ध्यान में रमे लोग रेती पर जम गए। कहीं तिल रखने की जगह नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Millions of devotees took a dip in Sangam on Vasant
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज

श्रद्धालुओं की मदद के लिए हर घाट पर वालेंटियर

स्नानार्थियों को सहजता से स्नान घाटों तक पहुंचाने के लिए यातायात की तो ठोस रणनीति बनाई ही गई थी, हर घाट पर वालेंटियर लगाए गए थे। संगम नोज या किसी भी घाट पर स्नानार्थियों की भीड़ रुकने या एकत्र न होने पाए, इसके लिए पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बल के जवान लगातार मशक्कत करते रहे। स्नान करने के बाद मेला क्षेत्र से बाहर निकलने या शिविरों में पहुंचने के लिए भी वालेंटियर्स की ओर से मदद की जाती रही।

विज्ञापन
Millions of devotees took a dip in Sangam on Vasant
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज

सैकड़ों बिछड़े लोगों को फिर संगम टावर ने मिलाया
प्रयागराज। भीड़ नियंत्रित करने के साथ ही खोए हुए लोगों को मिलाने के लिए संगम टावर समेत अन्य टावरों से लगातार एनाउंस किया जाता रहा। संगम टावर पर अपनों से बिछड़े सैकड़ों लोगों को मिलाया गया। यहां खोए हुए लोगों के बारे में लगातार जानकारी दी जा रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed