फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पुलिस अंकल, पापा और भैया को पानी से निकालो...अभी जिंदा हैं, मिन्नतें करती रहीं बेटियां; परिवार के चार डूबे

Tue, 07 Jan 2025 09:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 07 Jan 2025 09:52 AM IST
सार

Kausambi Latest News: कौशाम्बी में पिता का दसवां संस्कार करने के दौरान सोमवार को बाजार घाट पर गंगा स्नान करते समय दो भाई और उनके दो बेटे गंगा में डूबने लगे। गोताखोरों की मदद से बड़े भाई और उनके बेटे को बाहर निकाल लिया गया, जबकि छोटा भाई और उनका बेटा लापता हो गए। 

विज्ञापन
Kausambi News Four Family Members Drown in Ganges Rescued Father and Son Still Alive, Search Ongoing for Two O
kaushambi drowned - फोटो : अमर उजाला
कौशांबी के सिराथू के कड़ाधाम बाजार घाट में गंगा में डूबे जय जनार्दन मिश्रा और बेटे ऋषभ की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। रोते बिखलते परिजनों की चीख पुकार के बीच जय जनार्दन की बेटियां आंशिक और मानसी की करुणामयी पुकार अन्य लोगों को भी मर्माहत करती रहीं। गंगा की लहरों को अपलक निहारतीं बेटियों का कहना था कि पुलिस अंकल... पापा और भैया को पानी से निकालो... दोनों अभी जिंदा हैं। यह सुनकर सभी की आंखें नम हो रहीं थीं।


जानकारी के अनुसार, जनार्दन मिश्रा फौज से सेवानिवृत्ति के बाद प्रयागराज में रहते थे। उनका इकलौता बेटा ऋषभ मिश्रा बीएससी के बाद इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था। वहीं विभा, आंशिक और मानसी तीन बेटियां हैं। 10 दिन पहले जय जनार्दन के पिता मनमोहन मिश्रा की मौत के बाद वे दारानगर में ही रुक गए थे। 
Kausambi News Four Family Members Drown in Ganges Rescued Father and Son Still Alive, Search Ongoing for Two O
चार लोगों के गंगा में डूबने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
रविवार शाम बेटा ऋषभ भी संस्कार में शामिल होने पैतृक गांव पहुंच गया था। सोमवार सुबह परिवार के साथ कड़ाधाम के बाजार घाट में मुंडन के बाद गंगा स्नान करने के लिए ऋषभ पानी में उतर गया और गहराई में जाने के कारण डूबने लगा। इकलौते बेटे को डूबता देख पिता भी उसे बचाने के चक्कर में डूबने लगे। फिर बड़े भाई जयकृष्ण व भतीजे शिखर भी गहरे पानी में चले गए।
Kausambi News Four Family Members Drown in Ganges Rescued Father and Son Still Alive, Search Ongoing for Two O
गंगा में मौजूद नाविक - फोटो : अमर उजाला
हादसे की सूचना मिलते ही जय जनार्दन की पत्नी आद्या देवी, बेटियों के साथ गंगा घाट पर पहुंच गईं। इस दौरान नात-रिश्तेदारों ने पत्नी आद्या देवी व छोटी बेटी विभा को समझा-बुझाकर घर भेज दिया। जबकि, बड़ी बेटी आंशिक व मझली मानसी घाट पर टकटकी लगाए पापा और भैया इंतजार करती रही और पुलिस तथा गोताखोरों से मिन्नतें करती रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kausambi News Four Family Members Drown in Ganges Rescued Father and Son Still Alive, Search Ongoing for Two O
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, नहीं थम रहे आंसू
दारानगर कस्बे के मनमोहन मिश्रा के निधन से गमगीन परिवार अभी सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के बाद से पीड़ित परिवार के आंसू नहीं थम रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद हर कोई पहुंचकर ढांढस बंधाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन घर वालों के आंसू नहीं थम रहे हैं।

 
विज्ञापन
Kausambi News Four Family Members Drown in Ganges Rescued Father and Son Still Alive, Search Ongoing for Two O
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
एक-दूसरे को बचाने में डूबे चारों
प्रत्यक्षदर्शी नाविकों के अनुसार, सबसे पहले ऋषभ गहरे पानी में गया। उसे डूबता देख पिता जय जनार्दन बचाने के लिए आगे बढ़े तो वह भी डूबने लगे। फिर छोटे भाई को डूबता देख जयकृष्ण ने मदद का प्रयास किया ताे वह भी गहरे पानी में समा गए। इस पर शिखर ने भी गंगा में छलांग लगा दी। देखते ही देखते चारों गंगा की लहरों में समा गए। दो को बाहर निकाला गया, जबकि दो अन्य का सुराग नहीं लग सका।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed