फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में परिवार के चार लोग डूबे: शिखर के लिए देवदूत बने आमिर और फिरोज, बचाई जान; घाट पर नहीं कोई चेतावनी बोर्ड

Tue, 07 Jan 2025 09:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 07 Jan 2025 09:09 AM IST
सार

कौशाम्बी में पिता का दसवां संस्कार करने के दौरान सोमवार को बाजार घाट पर गंगा स्नान करते समय दो भाई और उनके दो बेटे गंगा में डूबने लगे। गोताखोरों की मदद से बड़े भाई और उनके बेटे को बाहर निकाल लिया गया, जबकि छोटा भाई और उनका बेटा लापता हो गए। निकाले गए पिता-पुत्र को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने पिता को मृत घोषित कर दिया। जबकि बेटे को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। 

विज्ञापन
kaushambi Four members of a family drowned Aamir and Firoz became angels for Shikhar and saved his life
देवदूत बने आमिर और फिरोज - फोटो : अमर उजाला
कौशांबी के सिराथू के बाजार घाट में सोमवार को परिवार के चार सदस्यों को गंगा में डूबता देख जाल लगाकर मछली पकड़ रहे नाविक आमिर और फिरोज ने पानी में छलांग लगा दी। दोनों नाविकों ने जयकृष्ण और शिखर को बाहर निकाल लिया, हालांकि बाद में जयकृष्ण ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।


दरअसल, कड़ा धाम में गंगा घाट पर अक्सर डूबने की घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे में वहां के नाविक कई लोगों को पहले भी काल के गाल से बचा चुके हैं। इनमें मकबूल प्रमुख गोताखोर हैं, जिन्होंने अब तक सौ से अधिक लोगों की जान बचाई है। सोमवार सुबह बाजार घाट पर हादसे के वक्त स्थानीय आमिर और फिरोज मछली पकड़ रहे थे। एक ही परिवार के चार लोगों को डूबता देख दोनों नाव लेकर पहुंचे और पानी में कूदकर जयकृष्ण और शिखर को बाहर निकाल लिया।

 
kaushambi Four members of a family drowned Aamir and Firoz became angels for Shikhar and saved his life
मौके पर पुलिस और नाविक - फोटो : अमर उजाला
बाजार घाट में नही लगा चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग भी नहीं
उधर, कडाधाम के बजार घाट में गंगा नदी की गहराई अधिक है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया है। गहराई में जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की भी व्यवस्था नहीं की गई है। कड़ा धाम स्थित शक्तिपीठ शीतला धाम में देवी दर्शन के लिए रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। प्रमुख स्नान पर्वों पर संख्या और बढ़ जाती है। 

 
kaushambi Four members of a family drowned Aamir and Firoz became angels for Shikhar and saved his life
गंगा में डूबे लोगों की तलाश करते नाविक - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन ने कोई भी चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया 
ऐसे में भीड़ अधिक होने पर श्रद्धालु कुबरी घाट के अलावा बाजार घाट, हनुमान घाट, कालेश्वर आदि घाटों पर गंगा स्नान करने जाते हैं। बाजार घाट के पास नदी में गहराई अधिक है। लेकिन इसकी जानकारी के लिए प्रशासन की ओर से कोई भी चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया है। यहां बैरिकेडिंग की भी व्यवस्था नहीं की गई है। सोमवार को एक ही परिवार के चार लोगों की गंगा में डूबने पर जुटे लोग प्रशासनिक लापरवाही की चर्चा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
kaushambi Four members of a family drowned Aamir and Firoz became angels for Shikhar and saved his life
जाल खींचते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
बाजार घाट में डूबने के बाद जिंदा नहीं बचते लोग
स्थानीय लोगों ने बताया बाजार घाट में अक्सर लोग स्नान के दौरान गहराई अधिक होने से डूब जाते हैं। इसमें कम ही लोग जीवति निकल पाते हैं। करीब चार साल पहले तीन युवक इसी घाट में नहाते समय डूब गए थे, जिनका शव तीन दिन बाद मिला था।
विज्ञापन
kaushambi Four members of a family drowned Aamir and Firoz became angels for Shikhar and saved his life
तलाश करते नाविक - फोटो : अमर उजाला
पिता का दसवां संस्कार करने गए सगे भाई व उनके दो बेटे गंगा में डूबे, एक की मौत, दो लोग लापता
कौशाम्बी में पिता का दसवां संस्कार करने के दौरान सोमवार को बाजार घाट पर गंगा स्नान करते समय दो भाई और उनके दो बेटे गंगा में डूबने लगे। गोताखोरों की मदद से बड़े भाई और उनके बेटे को बाहर निकाल लिया गया, जबकि छोटा भाई और उनका बेटा लापता हो गए। 

निकाले गए पिता-पुत्र को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने पिता को मृत घोषित कर दिया। जबकि बेटे को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। उधर, गोताखारों की तमाम कोशिशों के बाद भी देर शाम तक डूबे पिता-पुत्र का सुराग नहीं लग सका।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed