फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिक्षिका को जलाकर मारने का मामला: जब शरीर से उठने लगी लपटें तो आरोपी से चिपक गई थी युवती, हत्यारोपी भी झुलसा

Fri, 31 Jan 2025 03:29 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 31 Jan 2025 03:29 PM IST
सार

शिक्षिका को जलाकर मारने के आरोपी विकास की जेब से मिले सुसाइड नोट से यह सामने कि वह खुद भी मरने के इरादे से आया था। उसने लिखा कि जो मन-मस्तिष्क में समाई, वह अब दूसरे की होने जा रही है। बर्दाश्त नहीं हो रहा है...। व

विज्ञापन
girl clung to accused when flames rose from her body
नीलू और विकास - फोटो : अमर उजाला

प्रतापगढ़ जिले के लौली पोख्ताखाम में शिक्षिका नीलू को जलाकर मारने के मामले में नया खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि जब नीलू के शरीर के ऊपर से आग की लपटें उठने लगीं। वह विकास से चिपक गई, जिससे वह भी जलने लगा। खेत से धुआं व चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। तब तक नीलू की मौत हो चुकी थी और विकास भी बुरी तरह से झुलस गया था। चौकीदार बलराम यादव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जीवन और मौत से संघर्ष कर रहे विकास को सीएचसी भेजा, वहां से उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया।



शिक्षिका को जलाकर मारने के आरोपी विकास की जेब से मिले सुसाइड नोट से यह सामने कि वह खुद भी मरने के इरादे से आया था। उसने लिखा कि जो मन-मस्तिष्क में समाई, वह अब दूसरे की होने जा रही है। बर्दाश्त नहीं हो रहा है...। वह नीलू के साथ दुनिया छोड़ने जा रहा हूं। घटना की सच्चाई तो जांच के बाद ही सामने आएगी। लेकिन सुसाइड नोट एक उलझे हुए प्रेम संबंध की कहानी बता रहा है। आरोपी विकास शादीशुदा है।

girl clung to accused when flames rose from her body
जांच में जुटी पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला

यहा है मामला
यूपी के प्रतापगढ़ स्थित कोहड़ौर थाना क्षेत्र के लौली पोख्ताखाम गांव में बृहस्पतिवार की सुबह सिरफिरे प्रेमी ने स्कूल पढ़ाने जा रही शिक्षिका को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। इस दौरान वह भी बुरी तरह झुलस गया, उसे लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। प्रेमी की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

girl clung to accused when flames rose from her body
युवती की हत्या के बाद बिलखती मां - फोटो : अमर उजाला

सुसाइड नोट में लिखीं ये बातें
शिक्षिका को जलाकर मारने के आरोपी विकास की जेब से मिले सुसाइड नोट से यह सामने कि वह खुद भी मरने के इरादे से आया था। उसने लिखा कि जो मन-मस्तिष्क में समाई, वह अब दूसरे की होने जा रही है। बर्दाश्त नहीं हो रहा है...। वह नीलू के साथ दुनिया छोड़ने जा रहा हूं। घटना की सच्चाई तो जांच के बाद ही सामने आएगी। लेकिन सुसाइड नोट एक उलझे हुए प्रेम संबंध की कहानी बता रहा है। आरोपी विकास शादीशुदा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
girl clung to accused when flames rose from her body
शिक्षिका की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों के अनुसार सुसाइड नोट में लिखा है कि घरवालों संग दोस्त उसे माफ कर दें। आठ साल से जिसे अपनी जिंदगी मान लिया था। वह अब दूसरे की होने जा रही है। उसने शादी न करने का वादा भी किया था। उसके कहने पर ही उसने 17 नवंबर 2024 को शादी की थी। लेकिन पत्नी को छोड़कर उसके साथ वह जिंदगी व्यतीत करने के लिए तैयार था...। घटना के लिए वह खुद जिम्मेदार है।

विज्ञापन
girl clung to accused when flames rose from her body
खेत में पड़े विकास और नीलू - फोटो : अमर उजाला

चंदौका के क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल पटेल ने बताया कि विकास चंडीगढ़ में अपने पिता के साथ प्राइवेट कंपनी में काम करता था। करीब एक माह पहले वह घर आया था। उसके पिता भी घर पर ही हैं। ग्रामीणों का कहना कि नीलू अपने ननिहाल चंदौका में रहती थी। करीब छह वर्ष से वह कॉलेज में पढ़ाने जाया करती थी। विकास भी एक वर्ष पहले कॉलेज में पढ़ाया करता था। इसी दौरान दोनों में नजदीकी हुई। इसकी जानकारी परिवार वालों को नहीं थी। शादी की बातचीत प्रारंभ होने पर करीब छह माह पहले नीलू ननिहाल से अपने घर आकर रहने लगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed