फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फाफामऊ हत्याकांड: एक घर में तीन दिन तक पड़े रहे चार शव, पड़ोसियों को क्यों नहीं लगी भनक?

Sun, 28 Nov 2021 08:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 28 Nov 2021 08:52 AM IST
विज्ञापन
four murder in prayagraj Four dead bodies lying in a house for three days, why did the neighbors not know
four murder in prayagraj - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज के फाफामऊ के गोहरी गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। फाफामऊ सामूहिक हत्याकांड को दो दिन नहीं बल्कि तीन दिन पहले अंजाम दिया गया था। पोस्टमार्टम के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि हत्याकांड सोमवार व मंगलवार की दरमियानी रात अंजाम दिया गया। बेहद चौंकाने वाली बात यह है कि न सिर्फ आसपास के लोगों बल्कि पड़ोस में ही रहने वाले भाइयों व अन्य परिजनों को भी घटना की जानकारी नहीं हो सकी। इसे लेकर सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि आखिर कैसे तीन दिन तक एक साथ चार शव घर में पड़े रहे और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने यह बात बताई है कि शव तीन दिन पुराना था। पोस्टमार्टम 25 नवंबर को हुआ ऐसे में माना जा रहा है कि हत्याकांड सोमवार व मंगलवार की दरमियानी रात अंजाम दिया गया। 
four murder in prayagraj Four dead bodies lying in a house for three days, why did the neighbors not know
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि तीन दिन तक परिवार के किसी भी शख्स के दिखाई न देने पर क्या किसी को अनहोनी की आशंका नहीं हुई।
four murder in prayagraj Four dead bodies lying in a house for three days, why did the neighbors not know
पुलिस ने खोजी कुत्ते के माध्यम से छानबीन की। - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों का कहना है कि फूलचंद मिलनसार स्वाभाव का था और गांव में उसका सबसे मिलना जुलना था। ऐसे में क्या तीन दिनों तक उसके नहीं दिखाई देने पर किसी ने भी उसकी सुध लेने की नहीं सोची। एक खास बात यह भी है कि चाट विक्रेता संदीप ने बृहस्पतिवार को मृतक के भाई किशन को दरवाजा खुला पड़ा होने की जानकारी दी थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
four murder in prayagraj Four dead bodies lying in a house for three days, why did the neighbors not know
फाफामऊ में घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
अब सवाल यह है कि दरवाजा खुला पड़ा था तो तीन दिनों तक इस पर किसी की नजर कैसे नहीं पड़ी। पुलिस अफसरों का कहना है कि सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
four murder in prayagraj Four dead bodies lying in a house for three days, why did the neighbors not know
फाफामऊ में चार लोगों की हत्या के बाद ग्रामीणों से जानकारी लेते एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला
शाम सात बजे मोबाइल से हुई थी आखिरी कॉल
गोहरी कांड में मृतकों के घर से बरामद मोबाइल से भी कुछ अहम क्लू पुलिस को हाथ लगे हैं। पता चला है कि इस मोबाइल से 22 नवंबर की शाम सात बजे के करीब आखिरी बार कॉल की गई थी। इस दिन मोबाइल से जिन लोगों से बातचीत की गई, उनमें फूलचंद के भाई किशन भी शामिल था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed