पूरे देश में इस समय कुंभ की चर्चा हो रही हैं, तो इस कुंभ को दिव्य एवं भव्य बनाने में बाबा भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इनके संकल्प सुन कर आपके रोंगटें खड़े हो जायेगें, कोई 9 वर्षों से खड़ा है तो कोई कई वर्षों से अन्न ग्रहण नहीं किया हैं।
कुंभ 2019: तस्वीरों में देखें, अनोखे बाबाओं के निराले अंदाज
मौनी बाबा
परमहंस सेवा आश्रम अमेठी से आये शिव योगी को लोग मौनी बाबा के नाम से जानते हैं क्योंकि ये 14 वर्षों तक मौंन रहे हैं । शरीर पर 11 हजार रुद्राक्ष का माला पहनने के कारण इन्हें भक्त रुद्राक्ष बाबा भी कहते हैं खास बात यह हैं कि ये सभी रुद्राक्ष इन्हें उपहार स्वरुप मिले हैं ये 43 वर्षों से अन्न भी नहीं खाये हैं।
30 वर्षं पहले फ्रांस भारत भ्रमण करने आये थे लेकिन सनातन धर्म इन्हें इतना पसन्द आया कि ये यही सन्यास ग्रहण कर लिए। ये अपना नाम डेनियल भगवान गिरि बताते हैं, वैसे ये आन्नद आखाड़ा के सन्त हैं।
खड़े श्री बाबा
राजस्थान के पुष्कर से आये खड़े श्री बाबा का पूरा नाम दिगम्बर हरिवंश गिरि हैं, ये शम्भू पंचायती अटल अखाड़े के सन्यासी हैं यह 9 वर्षों खड़े हैं। कुल 12 वर्षों तक खड़े रहने का संकल्प लोक कल्याण के लिए हैं। राम मंदिर का निर्माण नेताओं काम है हमारा काम जगत में शान्ति बनाना हैं।
नागा बाबा उर्द्ध बाहु
हिमांचल प्रदेश के जसूरनूरपुर से आये उर्दध बाहु बाबा का नाम सोमेश्वर गिरि है ये पंचदशनाम जूना अखाड़े के है, लेकिन एक हाथ को खड़े करने के कारण लोग इन्हें उर्द्ध बाहु के नाम से जानते हैं विश्व शान्ति के लिए ये अजीवन तक साधना में लीन रहेगें। ये कहते है कि राम मंदिर का निर्माण न होना सनातन धर्म पर संकट हैं।