फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: CM Yogi ने महाकुम्भ के लिए तैयार मीडिया सेंटर का किया उद्गाटन, बोले- पूरी दुनिया तक पहुंचेगी महागाथा

Thu, 09 Jan 2025 10:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 09 Jan 2025 10:37 PM IST
सार

डिजिटल मीडिया सेंटर में करोड़ों रुपये की लागत से हाई रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के माध्यम से प्रसारित होने वाली सूचनाओं के माध्यम से दर्शक महाकुम्भ के आयोजन का वास्तविक अनुभव ले सकेंगे। 

विज्ञापन
CM Yogi inaugurated media center prepared for Maha Kumbh, said- the great saga will reach the whole world
CM Yogi ने महाकुम्भ के लिए तैयार मीडिया सेंटर का किया उद्गाटन - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को महाकुम्भनगर में डिजिटल मीडिया सेंटर का भी उद्घाटन किया। उन्होंने मीडिया सेंटर का अवलोकन भी किया और सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा मीडिया सेंटर में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह डिजिटल मीडिया सेंटर 45 दिन तक चलने वाले महाकुम्भ की महागाथा को पूरी दुनिया में प्रसारित करने के लिए एक उत्कृष्ट केंद्र बनेगा। यहां सूचनाओं को संकलित करने, उन्हें प्रसारित करने के लिए वर्ल्ड क्लास की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। यह महाकुम्भ के लिए पूरी दुनिया से आ रहे श्रद्धालुओं की सूचनाओं का भी प्रमुख केंद्र होगा। इसके माध्यम से डबल इंजन की सरकार द्वारा महाकुम्भ में श्रद्धालुओं को दी जा रही सुविधाओं, व्यवस्थाओं और सुरक्षा से संबंधित जानकारी लोगों तक पहुंचेगी और महाकुम्भ की एक सकारात्मक छवि उभरकर सामने आएगी। यह सेंटर न सिर्फ श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारियों का प्रमुख स्रोत बनेगा, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया जगत के संवाददाताओं और छायाकारों के लिए भी सुविधाजनक होगा। मीडिया सेंटर में स्थापित खास डिजिटल सेल्फी पॉइंट पर मुख्यमंत्री ने सेल्फी भी ली।

CM Yogi inaugurated media center prepared for Maha Kumbh, said- the great saga will reach the whole world
CM Yogi ने महाकुम्भ के लिए तैयार मीडिया सेंटर का किया उद्गाटन - फोटो : अमर उजाला

हाईली प्रोफेशनल कैमरों से दिखेगा महाकुम्भ का जीवंत दृश्य
डिजिटल मीडिया सेंटर में करोड़ों रुपये की लागत से हाई रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के माध्यम से प्रसारित होने वाली सूचनाओं के माध्यम से दर्शक महाकुम्भ के आयोजन का वास्तविक अनुभव ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त, मीडिया सेंटर में एक विशेष पॉडकास्ट रूम भी बनाया गया है। यह पॉडकास्ट रूम महाकुम्भ से संबंधित चर्चा का केंद्र बिंदु होंगा। यहां विशेषज्ञ विभिन्न मीडिया माध्यमों से महाकुम्भ के महत्व, आयोजन की प्रक्रिया और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर जानकारी साझा कर सकेंगे। 

CM Yogi inaugurated media center prepared for Maha Kumbh, said- the great saga will reach the whole world
CM Yogi ने महाकुम्भ के लिए तैयार मीडिया सेंटर का किया उद्गाटन - फोटो : अमर उजाला

कॉन्फ्रेंस रूम और अन्य सुविधाएं
डिजिटल मीडिया सेंटर में एक अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंस रूम भी है, जिसमें मुख्यमंत्री, मंत्रीगण एवं अन्य विशिष्टजन मीडिया प्रतिनिधियों के जरिए लोगों तक अपनी बात पहुंचा सकेंगे। इसके अलावा, पीसीआर रूम में दो बड़ी और दो छोटी स्क्रीन स्थापित की गई हैं, जो लाइव फीडिंग के माध्यम से महाकुम्भ की कवरेज करेंगे। पीसीआर रूम के माध्यम से प्रेस कॉन्फ्रेंस, स्टूडियो और पॉडकास्ट की लाइव फीडिंग भी यूट्यूब, वॉट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi inaugurated media center prepared for Maha Kumbh, said- the great saga will reach the whole world
CM Yogi ने महाकुम्भ के लिए तैयार मीडिया सेंटर का किया उद्गाटन - फोटो : अमर उजाला

ब्रॉडकास्ट कैमरा और अपलिंक की सुविधा
इस मीडिया सेंटर में ब्रॉडकास्ट कैमरा और अपलिंक की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि लाइव प्रसारण का कार्य बिना किसी तकनीकी समस्या के आसानी से किया जा सके। इसके साथ ही पचास-पचास लाख रुपए के लेंस वाले कैमरे भी लगाए गए हैं, जो महाकुम्भ के हर दृश्य को उच्च गुणवत्ता में रिकॉर्ड करेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi inaugurated media center prepared for Maha Kumbh, said- the great saga will reach the whole world
CM Yogi ने महाकुम्भ के लिए तैयार मीडिया सेंटर का किया उद्गाटन - फोटो : अमर उजाला

विशेष सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था
मीडिया सेंटर में वीआईपी लाउंज, डबल बेड वाले आरामदायक रूम और 56 लोगों के एक साथ बैठने की क्षमता वाला विशेष कैफेटेरिया भी होगा। इसके अलावा प्रेस ब्रीफिंग के लिए 400 लोगों के एक साथ बैठने की सुविधा और वर्क स्टेशन पर 65 से ज्यादा कंप्यूटर भी लगाए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed