{"_id":"5c30d9c2bdec2256f6520e13","slug":"big-fact-related-to-naga-sadhu-mysterious-world-know-about-ladduram-and-lankaram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुंभ 2019: नागा साधुओं की दुनिया का एक बड़ा सच, खाने के हर नाम में क्यों लगाते हैं राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ 2019: नागा साधुओं की दुनिया का एक बड़ा सच, खाने के हर नाम में क्यों लगाते हैं राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 05 Jan 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Naga Sadhu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कुंभ मेला की शुरुआत में अब लगभग एक ही हफ्ते बचा है। इस वक्त संगम की रेती पर 13 अखाड़ों के संत-महंत, महामंडलेश्वर अपनी शिविर में धुनी रमा रहे हैं। सभी अखाड़ों में नागा साधु भी हैं। हम आपको नागा साधुओं की दुनिया के एक बड़े सच से रूबरू करा रहे हैं। अगली स्लाइड में पढ़ें...
2 of 5
female naga sadhu
- फोटो : Social Media
नागा साधुओं की दुनिया रहस्यों से भरी है। जितना उनके बारे में लोगों को पता है उससे कहीं ज्यादा अभी छिपा हुआ है। अखाड़ों के लिए कुंभ का आयोजन किसी पर्व से कम नहीं होता है। कुंभ के दौरान अखाड़े के सदस्य संगम की रेती पर शिविर में प्रवास करते हैं।
3 of 5
Peshwai Atal Akhara
वहीं नागा साधुओं की दुनिया का एक रहस्य यह भी है कि वह खाने के हर नाम में राम का नाम जोड़ते हैं। साथ ही खाने की कुछ वस्तुओं को अनोखे नाम से पुकारते हैं। अगर आप कभी नागा साधुओं से मिलते हैं और वह आपसे कहते हैं कि 'पंगत की हरिहत' किजिए तो आप आश्चर्यचकित न हो वह आपको खाने को चलने के लिए कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Peshwai Niranjani
वहीं एक अजीब बात यह भी है कि प्याज का उपयोग न करने के बावजूद नागाओं ने उसका नामकरण कर रखा है। प्याज को लड्डूराम के नाम से बुलाते हैं, मिर्ची को लंकाराम और नमक को रामरस के नाम के पुकारा जाता है। सब्जी को सब्जीराम, दाल को दालराम, और रोटी को रोटीराम के नाम से बोला जाता है। अदरक को अदरक राम और मसाला को मसाला राम बोलते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Peshwai Mahanirvani
कुंभ मेले के दौरान अखाड़े में हमेशा भंडारा चलता रहता है। यहां एक-दूसरे संतों को और पंडाल में आए श्रद्धालुओं को संत खाना खिलाते हैं। खाने की चीजों में राम का नाम जोड़ने के सवाल पर नागा साधु बताते हैं कि, अखाड़े के साधु संतों के अनुसार जीवन राम के बिना अधूरा है और भोजन से जीवन का निर्वाह होता है, इसलिए वह राम के नाम के बिना पूरा कैसे रह सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।