तंबाकू की लत आपकी जिंदगी को बर्बाद कर सकती है। तंबाकू से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी होती है। इसके बावजूद लोग इसे त्यागने में असमर्थ हैं। ऐसे में लोगों को जागरूक करने के लिए अमर उजाला ने दवा कंपनी सिपला निकोटेक्स के साथ मिलकर कुंभ मेले में एक अनोखी पहल की। कुंभ मेले में 'लीव टौबैको एंड लिव लांग' कार्यक्रम के जरिए लोगों से तंबाकू छोड़ने के लिए अपील की गई।
इस कार्यक्रम में लोगों को तंबाकू छोड़ने के लिए शपथ दिलाई गई। उन्हें एक कागज की नाव के साथ फूल दिए गए, जिसे संगम में तैरने के लिए छोड़ा गया। इस कार्यक्रम का आयोजन एक सप्ताह बाद फिर किया जाएगा। बता दें कि, बाद में नदी से कागज की नाव हटाने की व्यवस्था की गई थी, ताकि जल प्रदूषण न हो। यह कार्यक्रम संगम क्षेत्र के सेक्टर-3 के वीआईपी घाट पर आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के तहत लोगों को संकल्प करवाया गया कि आज से वह तंबाकू का सेवन नहीं करेंगे।
मुरैना से आई शीला (55) अपने पति सुमेर (60) को संकल्प दिया। उन्होंने कहा कि गुटका से बड़ी परेशानी होती है। ऐसे में यह कार्यक्रम बहुत ही अच्छा है कि कुंभ में लोगों को तंबाकू छुड़ाने की कोशिश की जा रही है।
वहीं नैनी के रहने वाले पवन कुमार 25 ने कहा कि लोग तंबाकू खाते हैं, इससे शरीर के नुकसान के अलावा पैसे और सफाई की बर्बादी होती है। यह पहल शानदार है। मौके पर कलावती देवी 35 ने भी शपथ लिया। उन्होंने कहा कि तंबाकू बुरी लत है लेकिन इससे छुटकारा नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में अमर उजाला और सिपला का यह प्रोग्राम लोगों को एक नई दिशा देने का काम करेगा। ऐसे कार्यक्रम लगातार होते रहा चाहिए।
सिपला कंपनी की मार्केटिंग अधिकारी रोशनी ने बताया कि निकोटेक्स एक ऐसा इलाज है जिसके सेवन से तंबाकू से छुटकारा पाया जा सकता है। इस अभियान का एक मात्र उद्देश्य है कि लोग तंबाकू को छोड़ें और स्वस्थ जीवन बिताएं।